सहारनपुर, उत्तर प्रदेश : मां के प्यार और अटूट विश्वास की शक्ति के प्रमाण में, सहारनपुर की लेबर कॉलोनी के निवासी अक्षय सैनी एक असाधारण तीर्थयात्रा कर रहे हैं। अपने कंधों पर 201 लीटर की विशाल कांवर लेकर अक्षय अपनी मां की हार्दिक इच्छा को पूरा करने के लिए आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं। ये भी पढ़िए … चमत्कारी घटनाओं और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है मनकेश्वर महादेव मंदिर, मुस्लिम किसान ने दान कर दी थी 17 बीघा जमीन अपनी मां के आशीर्वाद से प्रेरित होकर अक्षय ने इस…
Tag: Kawad Yatra 2024
Kawad Yatra : भक्ति और विश्वास का अनूठा संगम, नोटों से बनी कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र
कावड़ यात्रा : मुजफ्फरनगर में हो रही कावड़ यात्रा में नोटों से सजी कावड़ निश्चित रूप से एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। दिल्ली के शाहदरा निवासी शिवभक्त सागर राणा की भक्ति और समर्पण का यह एक अद्भुत प्रदर्शन है। सागर राणा ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए 5 लाख 21 हजार रुपये की नोटों से सजी कावड़ लेकर मुज़फ्फरनगर पहुंचे हैं। नोटों से बनी यह कावड़ शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिवभक्त सागर राणा पहले भी विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों से कावड़ ला चुके…
Kawad Yatra 2024 : महापौर और नगरायुक्त ने किया ‘‘कांवड़ यात्रा-2024 व्यवस्था विवरण पत्रिका’’का लोकार्पण
सहारनपुर : सहारनपुर नगर निगम ने कांवड़ यात्रा 2024 को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने “कांवड़ यात्रा-2024 व्यवस्था विवरण पत्रिका” नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की है। इस पुस्तिका का उद्देश्य कांवड़ियों और शिविर संचालकों को निगम द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। पुस्तिका में क्या जानकारी है? विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी: पुस्तिका में प्रत्येक व्यवस्था जैसे सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि के लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारी के नाम और मोबाइल नंबर दिए गए हैं।…
Kawad Yatra : कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मण्डलायुक्त ने लॉन्च किया पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेगी समस्त सुविधाओं की जानकारी
सहारनपुर : कांवड यात्रा 2024 को सकुशल एवं सुविधाजनक सम्पन्न कराने के सहारनपुर जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। जिला प्रशासन ने कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। मण्डलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवान, नगर आयुक्त श्री संजय चौहान की उपस्थिति में कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए वैब पेज लिंक एवं क्यूआर कोड का लोकार्पण किया। पोर्टल के माध्यम से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पैट्रोल स्टेशन, ढाबा, थाना, रूट डायवर्जन, कांवड शिविर आदि…
Kawad Yatra : कांवड़ यात्रा 2024: सहारनपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, रूट डायवर्जन के साथ 10 जोन, 21 सेक्टर में बंटा जिला
सहारनपुर : सावन मास के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। सहारनपुर, जो हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी के कांवड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है, में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था: जिले को तीन सुपर जोन, 10 जोन, 21 सेक्टर और 52 सब सेक्टर में बांटा गया है। 13 जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। 35 स्थानों पर पिकेट, 28 बैरियर लगाए गए हैं। 9…
Kawad Yatra 2024 : शामली और बागपत के 34 डाकघरों में मिलेगा गंगाजल, 30 रुपये में मिलेगी 200 एमएल की शीशी
कावड़ यात्रा : अगर आप सावन में गंगोत्री और हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता न करें! डाक विभाग आपके लिए ला रहा है गंगाजल, वो भी सीधे आपके नजदीकी डाकघर में। शामली और बागपत के कुल 34 डाकघरों में जल्द ही गंगोत्री का पवित्र जल उपलब्ध होगा। यह योजना उन श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है जो इस सावन में गंगोत्री और हरिद्वार यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। यह कैसे मिलेगा? कितने में मिलेगा: 200 एमएल की शीशी – ₹30 विशेष: गंगाजल गंगोत्री से लाया जाएगा। प्रधान…
कांवड़ यात्रा 2024 : सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीआईजी ने दिए अहम निर्देश
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा 2024 के सकुशल आयोजन को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होटल और ढाबों पर खाद्य पदार्थों की सूची और उनके स्वामियों के नाम लिखे जाएं। ताकि कांवड़ियों को पता चल सके कि किस समुदाय का ढाबा है। डीआईजी के निर्देश: 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। होटल और ढाबा संचालक खाद्य पदार्थों की सूची और स्वामियों का…
Saharanpur News : नगरायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा को निविघ्न संपन्न कराने के लिए नगर निगम अपना रेडियो नेटवर्क विकसित करेगा। ताकि अधिकारियों के बीच सम्पर्क करने में कोई व्यवधान न आए। इसके लिए निगम द्वारा करीब दो दर्जन रेडियो सेट खरीदे जायंेगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ शिविरों की सफाई व्यवस्था विशेष डेªस में तैनात ‘नगर निगम कांवड़ सफाई मित्र’ संभालेंगे। प्रत्येक शिविर पर चार सफाई कर्मी अलग से तैनात रहेंगे। इस सम्बंध में आज नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम…
Kawad Yatra 2024 : यूपी पुलिस के फरमान के बाद गरमाई सियासत, सांसद इमरान मसूद ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात
सहारनपुर : कावड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी फरमान के बाद सियासी गलियारों में हल चल मच गई है। सहारनपुर मंडल में कावड़ मार्ग पर संचालित प्रतिष्ठानों पर प्रोप्राइटर्स के नाम-नंबर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुज़फ्फरनगर पुलिस के फरमान के बाद जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है वहीं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी मैदान में कूद पड़े हैं। इमरान मसूद का आरोप है कि पुलिस अधिकारी…
Kawad Yatra : शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के यूपी पुलिस का फरमान, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सहारनपुर : आगामी 22 जुलाई से पवित्र महीना सावन शुरू हो रहा है। सावन महीना शुरू होते कावड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है। कावड़ यात्रा को लेकर जहां प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं वहीं मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अनोखा फरमान जारी किया है। पुलिस ने अपने फरमान में कहा है कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अपना वास्तविक नाम जरूर लिखें। जिससे शिव भक्त कावड़िये न सिर्फ गुमराह होकर मांसाहारी ढाबे पर चले जाते हैं…