झांसी : भाजपा में बड़े नेताओं के बीच चल रही खींचतान के बाद अब पदाधिकारियों के बीच भी दरार साफ नजर आ रही है। सोमवार को दो पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्यता फार्म जमा नहीं करने दे रहे हैं। एक पदाधिकारी ने मोर्चे से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। मामला क्षेत्रीय पदाधिकारियों तक पहुंचा तो फार्म जमा करने का आश्वासन देकर पद से हटा दिया गया। भाजपा में दो जनप्रतिनिधियों के बीच…