सहारनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान अपने ही खेत में मृत पाया गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला भी दर्ज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या हुआ? गांव सराजपुर निवासी 68 वर्षीय किसान बलविंदर शुक्रवार शाम को अपने खेत में सोने गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें ढूंढने खेत पर गए। बलविंदर मक्का के खेत में बेसुध हालत में पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए…