दिल्ली : दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को बाहर निकाले जाने का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने सदन के बाहर खूब विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर मामले से अवगत कराया है। आतिशी ने चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने बताया कि हम राष्ट्रपति से मिलकर बीजेपी द्वारा उठाए गए अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। मामला इतना…
Tag: Delhi Politics
Delhi Political News : सीएम ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने के आरोप पर सीएम रेखा गुप्ता का जवाब
दिल्ली : आज दिल्ली विधानसभा सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी ने सीएम कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने को लेकर सदन में खूब हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा के अंदर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा बताया। अब खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर जवाब दिया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें जवाब देना मेरा काम नहीं है, मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। सीएम कार्यालय से बाबा…
Delhi Politics : भाजपा के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर आप का पलटवार, बीजेपी सरकार को दे डाली चुनौती
दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का आरोप लगाया था। इस पर आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (23 फरवरी) को आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आप सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का भी आरोप लगाया। अब इस पर पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। आप विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि “जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी…
Arvind Kejriwal : चुनाव के बाद बढ़ने लगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, CVC के आदेश पर ‘शीश महल’ की जांच
दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्ता से बाहर होने के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास के जीर्णोद्धार पर हुए खर्च की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। CVC ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने आलीशान बंगले (शीश महल) के निर्माण में भवन नियमों के उल्लंघन के आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है। सीवीसी…
Delhi Politics : कौन बनेगा राजधानी दिल्ली का नया सीएम ? संभावित नामों पर मंथन, पीएम मोदी ने देश वापसी पर होगी घोषणा
दिल्ली : दिल्ली दंगल का सिकंदर फाइनल हो गया है। राजधानी दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हुई है। मतगणना के बाद हार-जीत के नतीजे साफ हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा? सबके मन में यह सवाल उठ रहा हैं। दिल्ली में सरकार बनाने और सीएम के नाम को लेकर बीजेपी लगातार बैठकें कर रही है। दिल्ली का नया सीएम कौन होगा, नई सरकार कब शपथ लेगी, अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। इस बीच…
Delhi Politics : AAP मंत्री कैलाश गहलोत भाजपा में हुए शामिल, केजरीवाल और AAP सरकार पर लगाए आरोप
दिल्ली पॉलिटिक्स : दिल्ली की विधान सभा नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत ने AAP से इस्तीफे के बाद सोमवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। कैलाश गहलोत को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान दिल्ली भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। मीडिया से रूबरू होते हुए कैलाश गहलोत ने कहा कि मैंने आज तक किसी के दबाव में कोई काम नहीं किया। जो बातें मैं सुन रहा हूं कि मैंने सीबीआई के दबाव में या किसी और दबाव में ऐसा…