सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव नतीजों को लेकर BJP की आलोचना करते हुए कहा कि BJP अपने गठबंधन सहयोगियों के अस्तित्व को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे को आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP ने अपने सभी गठबंधन सहयोगियों को “निगल लिया” है और अब उनका राजनीतिक अस्तित्व खतरे में है। इमरान मसूद ने कहा कि…
Tag: Congress MP Imran masood
न्यूज़ 14 टुडे के साथ इमरान मसूद की विशेष बातचीत, राहुल गाँधी को लेकर क्या बोले सांसद मसूद
रिपोर्टर : राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे है, राहुल गांधी फिर वियतनाम चले गए हैं। कहा जा रहा है कि वे देश से अधिक समय तो विदेश में ही रहते हैं, इस पर क्या कहेंगे। राहुल गांधी के बार बार विदेश जाने का देश के भीतर कांग्रेस की राजनीति पर क्या असर पड़ रहा है? इमरान मसूद : जो भी यह सवाल कर रहा है वह अपनी पार्टी के नेताओं से सवाल करें हमसे क्या पूछ रहे हैं। राहुल जी विदेश गए हैं वह वहां पर…
जंजीरों में जकड़ा एक युवक इमरान मसूद के घर पहुँचा और भगत सिंह पर उनके बयान पर सवाल उठाया, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया
सहारनपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयान को लेकर सहारनपुर ज़िले में विवाद जारी है। पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों के लोग धरना-प्रदर्शन के ज़रिए विरोध जता रहे हैं। गुरुवार को मामला तब और बढ़ गया जब शामली निवासी विजय हिंदुस्तानी और उनके साथी अंबाला रोड स्थित सांसद के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने इमरान मसूद के बयान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथ में तिरंगा और आँखों में गुस्सा लिए विजय ने नारे लगाए, “हम भगत सिंह का अपमान बर्दाश्त…
बसपा सुप्रीमो के बयान से भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, दलितों को जमीन के पट्टे, आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट की दिलाई याद
सहारनपुर : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने गुरुवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए बल्कि कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला बोला। हालांकि, बसपा सुप्रीमो भाजपा के प्रति नरम नजर आईं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने लगातार बाबा साहब के संविधान का अपमान किया और कभी उसका सम्मान नहीं किया। अब कांग्रेस के सदस्य संविधान की प्रतियां हाथ में…
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा एमएलसी शाहनवाज़ खान को नज़रबंद किया गया, पुलिस ने उन्हें बरेली जाने से रोका
सहारनपुर : बरेली में हुए दंगों के बाद, जहाँ योगी सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं विपक्षी दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। विपक्षी नेता बरेली पहुँच गए हैं। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और उनके करीबी सहयोगी, सपा एमएलसी शाहनवाज़ खान को बरेली पहुँचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। वे आज सुबह 5:30 बजे ट्रेन से रवाना होने वाले थे। कल रात जब पुलिस…
“आई लव मोहम्मद” को लेकर MP इमरान मसूद का बड़ा ब्यान, बोले – कुछ लोग मोहब्बत के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं – I Love Mohamed
सहारनपुर : “आई लव महादेव” और “आई लव मोहम्मद” को लेकर पूरे देश में एक अनोखी बहस छिड़ गई है, जहाँ धार्मिक नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने “आई लव मोहम्मद” और बरेली में हुए दंगों को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने मौलवियों से इस मुद्दे पर रोक लगाने की अपील की और मुसलमानों से सड़कों पर न उतरने का आग्रह किया। इमरान मसूद ने कहा कि मस्जिदें नमाज़ के लिए होती हैं। नमाज़…
Imran MAsood : इमरान मसूद के बोटी-बोटी ब्यान को लेकर हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में शुरू हुआ ट्रायल
सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। सांसद इमरान मसूद ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है। मामला पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भड़काऊ भाषण से जुड़ा है। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकल पीठ मामले की सुनवाई करेगी। अगर कोर्ट इमरान मसूद पर कोई फैसला सुनाता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इमरान मसूद के खिलाफ 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर विवादित बयान देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। आपको…
MP Imran Masood : लोकसभा में बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, मां शाकम्भरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम
सहारनपुर : सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा सत्र के दौरान जिले के कई मुद्दे उठाए। उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा- सहारनपुर ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। जहां कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा- देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाना चाहिए। वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ होकर चलाई जानी चाहिए। जिसका फायदा अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों…
Imran Masood on Mahakunbh : महाकुंभ में सरकारी इंतजामों पर भड़के सांसद इमरान मसूद, शवों पर राजनीति कर रही है भाजपा
इमरान मसूद : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी इंतजामों पर भड़के सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुंभ में दुर्घटना में मरने वालों को मुआवजा मिलता है, बागपत में नहीं, यहां भी राजनीति हो रही है। कुंभ मेला में हालात खराब हैं, कई लोग मर गए, सरकारी आंकड़े छिपाए गए, हालात कई गुना बदतर हैं। मीडिया ने सब दबा दिया, कल भी वहां आग लगी, किसी ने नहीं दिखाया। इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, कार्यक्रम में श्रद्धालु मर रहे हैं और इन…
Imaran Masood : केजरीवाल पर बरसे इमरान मसूद, बोले- केजरीवाल को नहीं मुसलामानों की चिंता, सैफ के नाम पर मुसलमानों को लुभाने की कोशिश
दिल्ली : इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान, सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और मुंबई का हाल बुरा है और मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुंबई की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में…
