Sanitation Workers On Strike

Sanitation Workers On Strike : हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी, पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप

Sanitation Workers On Strike : हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी, पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप

Published By Anil Katariya

Sanitation Workers On Strike सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने एक बार फिर निगम पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मियों ने जहां पार्षदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है वहीं शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि निगम के पार्षद न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी करते हैं बल्कि भद्दी भद्दी गालियां देते हैं।

Sanitation Workers On Strike

ये भी देखिए … अधूरा काम छोड़कर भागे ठेकेदारों पर होगा मुकदमा दर्ज़, होंगे ब्लैक लिस्टेड

इतना ही नहीं नगर निगम अधिकारियों को भी बेवजह गालियां देकर संबोधित करते हैं। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। जब तक पार्षदों का रवैया नहीं बदलेगा हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान जब निगम अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को समझाने की कोशिश की उनके साथ भी हाथापाई की। Sanitation Workers On Strike

आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सफाई कर्मियों ने शनिवार को अचानक हड़ताल शुरू कर दी। महानगर के तमाम सफाई कर्मचारी काम छोड़ कर हड़ताल पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने चिलकाना रोड़ पर निगम पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि निगम पार्षद उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। बिना वजह के उनके साथ गाली गलौच से पेश आते हैं। Sanitation Workers On Strike

ये भी पढ़िए … राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बनाई दुनिया की सबसे बडी पेंटिग श्रंखला, योगासना बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउन्सिल ने दिया प्रमाण पत्र

Sanitation Workers On Strike

इतना यही नहीं उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात करते हैं तो सत्ता के नशे में चूर ये पार्षद उच्च अधिकारियों को भी भद्दी भद्दी गालियां देने लगते हैं। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। जिसके चलते सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को पहले चिलकाना रोड पर कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया गया। Sanitation Workers On Strike

मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक राजीव कुमार का घेराव किया गया। इसके बाद सभी सफाई कर्मी नगर निगम पहुंचे जहां धरना-प्रदर्शन किया गया। यहां सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनको समझा कर धरना समाप्त कराया। सफाई कर्मचारी नेता सोनी आजाद ने बताया की तमाम पार्षद सफाई कर्मियों का तरह-तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं। आप है कि ज्यादातर पार्षद बेबुनियाद आरोप लगाकर सफाई कर्मियों के स्थानांतरण कर रहे हैं। साथ ही सफाई नायक और सफाई कर्मी से पैसे की मांग भी की जाती है। सोनी आजाद का कहना है कि जब तक पार्षदों का रवैया नहीं बदलेगा, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। Sanitation Workers On Strike

ये भी पढ़िए … सहारनपुर के सिद्धार्थ ने UPPSC परीक्षा में बने टॉपर, माता-पिता के साथ जिले का नाम किया रोशन

Similar Posts