Sports Ministry Took Action Against Wrestling Association

Sakshi Malik Retired From Wrestling : महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक ने रोते हुए लिया कुश्ती से संन्यास, खिलाड़ी के आंसुओं का जिम्मेदार कौन?

Sakshi Malik Retired From Wrestling : महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक ने रोते हुए लिया कुश्ती से संन्यास, खिलाड़ी के आंसुओं का जिम्मेदार कौन?

Published By Anil Katariya
Sakshi Malik Retired From Wrestling नई दिल्ली : पिछले दिनों महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यांस लेने का ऐलान किया है। साक्षी के संन्यास के बाद जहां खिलाड़ियों में मायूसी छै है वहीं खेल प्रेमी भी अचंभित है। साक्षी मलिक ने ऐलान करते हुए कहा कि “मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं, क्योंकि डबल्यूएफआई चुनाव में बृजभूषण जैसा ही व्यक्ति जीता है। केंद्रीय खेलमंत्री ने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह से संबंधित फेडरेशन में कोई व्यक्ति नहीं आएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम बेटियों को न्याय मिल पाएगा।”
ये भी पढ़िए …  नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी गठित, रोशन लाल सैनी जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार पुंडीर और अनिल कटारिया कोषाध्यक्ष मनोनीत
Sakshi Malik Retired From Wrestling Crying
कुश्ती खिलाड़ी साक्षी ने कहा कि “जहां आज के फेडरेशन के चुनाव में बृजभूषण के आदमी की जीत हुई है। हमे न्यायपालिका पर भरोसा है हमे न्याय मिलेगा, पर ऐसा लगता है कि पीढ़ियां न्याय के लिए लड़ती रहेंगी। केंद्र सरकार अपना वादा पूरा करने में विफल रही है। हम मायूस है। आज उपराष्ट्रपति की मिमिक्री से जाट समाज के अपमान की बात तो हो रही है। लेकिन हमारे साथ जो अन्याय हुआ है। उस पर कोई बोलने को तैयार नहीं, यह  दुर्भाग्यपूर्ण है।” Sakshi Malik Retired From Wrestling

भारतीय कुश्ती संघ निलंबित

साक्षी के ऐलान के बाद भारतीय खेल मंत्रालय ने भी फैसला लिया। उसने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर बृजभूषण शरण का ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीता था। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान और देश की शान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया था। इस हलचल ने सियासी गलियारों में भी तहलका मचा दिया था। उसी की मद्देनजर कल शाम प्रियंका गांधी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मिलने उनके घर पहुंची थी। इन सब कारणों से कहीं ना कहीं भाजपा पर दबाव बना। माना जा रहा है कि उसी के तहत कुश्ती संघ की नई टीम के निलंबन का फैसला लिया गया। हालांकि यह बात और है कि कारण कुछ और बताए गए। Sakshi Malik Retired From Wrestling

Sakshi Malik Retired From Wrestling Crying
क्या जाट समाज के राजनेता हैं जिम्मेदार?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में माननीय उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की मिमिक्री की चर्चा खूब हो रही है। खुद उपराष्ट्रपति और भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि यह उपराष्ट्रपति पद का अपमान हुआ है। उनके मुताबिक जिसको जाटों और किसानों के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल  लाज़मी है कि जब करीब एक साल तक किसान सर्दी गर्मी और बरसात में दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए थे और जिनमें से करीब 750 किसानों ने अपनी जान गवाकर कुर्बानी दी थी। क्या तब किसानों और जाटों का अपमान नहीं हुआ था? Sakshi Malik Retired From Wrestling
दूसरा जब हमारी बेटियों ने भाजपा की संसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर एक महीना धरना दिया था और तब इन्हीं उप राष्ट्रपति और समाज के दूसरे भाजपा नेताओं के मुंह में दही जमी हुई थी क्या तब समाज का अपमान नहीं हुआ? दिल्ली पुलिस के जवानों ने जब उन बेटियों को बूटो से कुचला था क्या तब जाटों का अपमान नहीं हुआ था? Sakshi Malik Retired From Wrestling

Similar Posts