Saharanpur Political News

Saharanpur Political News : सहारनपुर की राजनीती में मची खलबली, दो पूर्व मंत्री कर रहे बीजेपी में जाने की तैयारी

Saharanpur Political News : सहारनपुर की राजनीती में मची खलबली, दो पूर्व मंत्री कर रहे बीजेपी में जाने की तैयारी

Published By Roshan Lal Saini

Saharanpur Political News : लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर की राजनीती में बड़ा बदलाव होने वाला है। मंडल में कई नेता हवा का रुख भांपकर पार्टी बदलने की कवायद में जुट गए है। इसी कड़ी में सहारनपुर की समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मंत्री और सपा के दिग्गज नेता संजय गर्ग जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के हरी झंडी मिलते ही उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। इस तरह पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी भी भाजपा में फिर से वापसी पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यदि दोनों दिग्गजों की भाजपा में एंट्री मिलती है तो निसन्देह वेस्ट यूपी में पार्टी को इसका लाभ मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। Saharanpur Political News

Saharanpur Political News

ये भी पढ़िए …  पूर्ण मंत्री समेत कई नेता बीजेपी में होंगे शामिल, सपा को लगेगा बड़ा झटका

आपको बता दें कि वेस्ट यूपी की राजनीति में गहरी पेंठ रखने वाले पूर्व मंत्री संजय गर्ग का लंबा चौड़ा राजनीतिक कैरियर रहा है। सात बार चुनाव लड़ने वाले संजय गर्ग तीन बार विधायक चुने गए और चार बार हार का मुंह देखना पड़ा। 1996 में सपा के टिकट पर संजय गर्ग पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 1993 में संजय गर्ग भाजपा के लालकृष्ण गांधी से पराजित हो गए। 2002 में संजय गर्ग ने पाला बदलकर झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा था। इस बार वह दूसरी बार विधायक चुने गए। 2007 और 2012 में लगातार हार देखने वाले संजय गर्ग को 2017 में तीसरी बार जीत हासिल हुई थी। 2022 के चुनाव में संजय गर्ग भाजपा के राजीव गुम्बर से पराजित हो गए। Saharanpur Political News

ये भी देखिये …

हवा का रुख भांपकर सजंय गर्ग भी पाला बदलने की जुगत में है। सूत्रों का कहना है कि संजय गर्ग का भाजपा में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। एक दो दिन में वह भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते है। पूर्व मंत्री रसीद मसूद से राजीनीति का क.ख.ग. सीखने वाले संजय गर्ग के जाने से समाजवादी पार्टी को जोर का झटका लगने वाला है। Saharanpur Political News

जिले के दूसरे दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी भी भाजपा में वापसी को काफी दिनों से आतुर है। खतौली में उपचुनाव के दौरान धर्म सिंह सैनी का भाजपा में जाना तय हो गया था, मगर ऐन वक्त पर एंट्री पर रोक लग गई थी। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने नए सिरे से भाजपा में वापसी की कोशिश तेज कर दी है। लेकिन सीएम योगी की बेरुखी के चलते भाजपा में एंट्री कर पाना मुश्किल बना हुआ है। क्योंकि धर्म सिंह सैनी ने विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी के खिलाफ न सिर्फ अभद्र टिपण्णी की थी बल्कि सीएम योगी बाबा को मठ भेजने की बात कही थी। यही वजह है कि सीएम योगी धर्म सिंह सैनी से नाराज चल रहे हैं। Saharanpur Political News

ये भी पढ़िए …  बीजेपी के लिए इतने मुफीद क्यों हैं नीतीश, बनी बनाई सरकार तोड़कर NDA में क्यों हुए शामिल ?
ये भी पढ़िए …  “हाल-ए-विपक्ष 2024, यूपी में सपा के अलहदा कांग्रेस, रालोद और चंद्रशेखर आज़ाद की एएसपी कर सकते हैं गठबंधन”

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts