Saharanpur Political News

Saharanpur Political News : पूर्ण मंत्री समेत कई नेता बीजेपी में होंगे शामिल, सपा को लगेगा बड़ा झटका

Saharanpur Political News : पूर्ण मंत्री समेत कई नेता बीजेपी में होंगे शामिल, सपा को लगेगा बड़ा झटका

Published By Roshan Lal Saini

Saharanpur Political News : आगामी लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। चुनाव से पहले सहारनपुर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग समेत कई नेता जल्द ही भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं। संजय गर्ग के भाजपा में चले जाने पर समाजवादी पार्टी को धीरे का झटका जोर से लगने वाला है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग पिछले दिनों अग्रवाल समाज के साथ महापंचायत कर सबकी सहमति से सपा छोड़ने का मन बना चुके हैं। हालांकि अभी तक उनके भाजपा जॉइन करने की तारीख तय नहीं की गई है।

Saharanpur Political News

ये भी पढ़िए …  “हाल-ए-विपक्ष 2024, यूपी में सपा के अलहदा कांग्रेस, रालोद और चंद्रशेखर आज़ाद की एएसपी कर सकते हैं गठबंधन”

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही सहारनपुर की सियासत में भी हल चल मची हुई है। चुनाव से पहले बड़े नेताओं के पाला बदलने की कवायद शुरू हो गई। प्रदेश सरकार में दो बार राज्यमंत्री रह चुके संजय गर्ग सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गयी हैं। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो संजय गर्ग का साथियों के साथ बीजेपी में जाना लगभग तय माना जा रहा है। उनके भाजपा में जाने से सपा के लिए बड़ा झटका साबित होगा। Saharanpur Political News

दरअसल, पूर्व मंत्री संजय गर्ग के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं सोशल तेज हैं। संजय गर्ग सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संजय गर्ग 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। जिसके बाद वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं। शायद यही वजह है कि संजय गर्ग ने सपा छोड़ बीजेपी में जाने का मन बना लिया है। संजय गर्ग सपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं। Saharanpur Political News

ये भी पढ़िए …  हाल-ए-विपक्ष : भाजपा की साथ क्यों जा सकते हैं जयंत चौधरी, INDIA गठबंधन की राह होगी मुश्किल

पूर्व मंत्री संजय गर्ग को विधानसभा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले प्रखर वक्ता के रूप में भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि संजय गर्ग के साथ महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, जिले की एक नगर निकाय के चेयरमैन और कई जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा में जाने की तयारी में हैं। इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों से लेकर हाईकमान तक सम्पर्क बनाया हुआ है। जिससे भाजपा के स्थानीय नेताओं में खली बली का माहौल बन गया है। Saharanpur Political News

वहीं चर्चाओं के बीच सपा ने हाल ही में उनके नजदीकी महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह हो हटाकर हाजी नवाब अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में उनकी एंट्री भाजपा में हो सकती है। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा में जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तारीख तय नहीं हुई है। Saharanpur Political News

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts