Saharanpur News

Saharanpur News : लुधियाना में हुए जानलेवा हमले के 14 आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की गिरफ्तारी

Saharanpur News : लुधियाना में हुए जानलेवा हमले के 14 आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की गिरफ्तारी

Published By Roshan Lal Saini

Saharanpur News : पंजाब के लुधियाना में हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस ने सहारनपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी है। पंजाब पुलिस के जवानों ने यूपी के सहारनपुर में छिपे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पंजाब पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ ले गई। सभी आरोपी महानगर सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके में छिपे हुए थे। पुलिस की छापेमारी से जनपद में हड़कंप मचा हुआ है।

Saharanpur News

ये भी देखिये …   कांग्रेस में प्रशासन को दे दी चेतावनी, मीडिया को कहा बस तुम साथ दो

आपको बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के लुधियाना शहर में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों गुटों में न सिर्फ जमकर मारपीट हुई थी बल्कि दोनों ओर से एक दूसरे पर जमकर फायरिंग की गई थी। फायरिंग मर गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि उसके साथी बाल बाल बच गए थे। युवक को गोली लगने के बाद आरोपी पक्ष के सभी अभियुक्त लुधियाना से भाग कर सहारनपुर आ गए थे। जहां वारदात में शामिल 14 आरोपी सहारनपुर आकर थाना कुतुबशेर इलाके में छिपे हुए थे। Saharanpur News

ये भी पढ़िए …  युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही नशाखोरी, इसके लिए जिम्मेदार है हमारा सिस्टम

Saharanpur News
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में हुई वारदात के आरोपियों की तलाश करते हुए सहारनपुर आई थी। लुधियाना में हुए जानलेवा हमले के 14 आरोपी सहारनपुर में आकर छिपे हुए थे। मंगलवार की देर रात पंजाब पुलिस थाना कुतुबशेर पहुंची। जहां पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर नाम-पत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को लुधियाना लेकर चली गई। Saharanpur News

ये भी पढ़िए …  प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा-पंजाब और आसपास सप्लाई करता था नशीली दवाएं

एसपी सिटी के मुताबिक़ पकडे गए सभी आरोपी थाना कुतुबशेर इलाके के कोलागढ़ में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। लेकिन इनका पंजाब आना जाना लगा रहता था। पंजाब पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन पता कर दबिश दी थी। स्थानीय पलिस की मदद से सभी आरोपी पकडे गए हैं। Saharanpur News

Similar Posts