Restrictions Freedom Wife Tried to Kill Her Husband

Restrictions Freedom Wife Tried Kill Husband : पति ने घर से बाहर निलकने पर लगाईं पाबंदी, कलयुगी पत्नी ने सोये पति की ह्त्या का किया प्रयास, अब गिरफ्तार

Restrictions Freedom Wife Tried Kill Husband : पति ने घर से बाहर निलकने पर लगाईं पाबंदी, कलयुगी पत्नी ने सोये पति की ह्त्या का किया प्रयास, अब गिरफ्तार

Published By Roshan Lal Saini

Restrictions Freedom Wife Tried Kill Husband : उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर इलाके से चौकाने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर में खुलेआम घूमने की आजादी पर पाबंदी लगने पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का प्रयास किया है। पत्नी ने रात में सोते समय चाकू से गला काट दिया। जैसे तैसे पीड़ित पति ने क़ातिल पत्नी के चंगुल से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। सासु की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित बहू सुशीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Restrictions Freedom Wife Tried to Kill Her Husband

ये भी पढ़िए … रजिस्ट्री ऑफिस फाइल जांचने पहुंचा बंदर, तेजी के साथ वायरल हो रहा वीडियो

ये भी देखिये…

जानकारी के मुताबिक़ कादीपुर गांव निवासी रामविजय यादव दोहा कतर में एक कंपनी के माध्यम से सैलून चलाते हैं। करीब एक महीने पहले कंपनी के मालिक ने काम खत्म होने की बात कहते हुए यह कहकर छुट्टी दे दी कि जब काम की जरूरत होगी तो उसको भी बुला लिया जाएगा। जिसके बाद रामविजय यादव अपने गांव वापस चले आए। रामविजय के घर पर आते ही उनकी पत्नी सुशीला की आजादी पर पाबंदी लग गई। यानि रामविजय के आने से उसका घर से बाहर घूमने जाना बंद हो गया। क्योंकि रामविजय सुशीला के घर से बाहर आवाजाही पर रोक टोक करने लगे थे। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। Restrictions Freedom Wife Tried Kill Husband

ये भी पढ़िए …  AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, राउत एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायायिक हिरासत
Restrictions Freedom Wife Tried to Kill Her Husband
सुशीला को घर की चार दीवारी के भीतर रहना नागवार गुजरा। जिसके चलते उसने अपने पति को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। बीती रात को रामविजय यादव ने रोजाना की तरह परिवार के साथ भोजन किया और पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए। जबकि उनके बच्चे अलग-अलग कमरे में सो गए थे। रामविजय यादव पत्नी के साथ कमरे में सोये हुए थे इसी बीच सुशीला ने चाक़ू से पास में सोए पति यानि रामविजय का गला काट दिया। बेरहम पत्नी पति के गले पर दुसरा प्रहार करती तब तक कलयुगी पत्नी को धक्का देकर चीखते-चिल्लाते हुए भाग निकला। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण भी  मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने आनन फानन में रामविजय को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डा. राघवेंद्र सिंह ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। Restrictions Freedom Wife Tried Kill Husband
थाना मुबारकपुर प्रभारी का कहना है कि पीड़ित रामविजय यादव की मां की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि उनकी बहु सुशीला ने रामविजय को मारने की कोशिश की है। आरोपी पत्नी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसके पति उसके घर से बाहर निकलने पर रोक टोक किया करते थे। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। Restrictions Freedom Wife Tried Kill Husband

Similar Posts