Ram Mandir News

Ram Mandir News : पहले दिन तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किये रामलला के दर्शन, पडोसी जनपदों में रोके श्रदालुओं के वाहन 

Ram Mandir News : पहले दिन तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किये रामलला के दर्शन, पडोसी जनपदों में रोके श्रदालुओं के वाहन

Published By Roshan Lal Saini

Ram Mandir News : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए लाखों संख्या में राम भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन गर्भ गृह के कपाट खुलते ही राम मंदिर भक्तों से खचाखच भर हुआ है।

आलम यह कि भक्तों की भीड़ मंदिर प्रबंधन के लिए संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार की सुबह से ही भी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के सामने दिक्कतें आने लगी हैं। हालांकि भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। एक आकंलन के मुताबिक़ मंगलवार की शाम तक ढाई लाख से ज्यादा राम भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

Ram Mandir News

ये भी पढ़िए …   प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले मूर्तिकार योगीराज, “दुनिया का सबसे भाग्यशाली हूँ मैं”

आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 यानि सोमवार को प्रधान मंत्री मोदी के कर कमलों द्वारा राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान 7000 से ज्यादा VVIP मौजूद रहे। इनके अलावा देश विदेश से लाखों राम भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंचे हुए हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद कपाट बंद कर दिए गए थे। लेकिन मंगलवार की सुबह जैसे ही राम मंदिर के कपाट खुले तो राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। राम भक्तों की भीड़ को देखते हुए 8 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किये हुए हैं बावजूद इसके श्रदालुओं की भीड़ रामलला के दर्शन करने लगातार आगे बढ़ रही है। Ram Mandir News

रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने पर प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद गर्भ गृह की व्यवस्था संभाले हुए हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी मंदिर प्रांगण और अयोध्या जिले की व्यवस्थाओं पर निगरानी बनाये हुए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। जबकि रामलला के सुगम दर्शन के लिए अयोध्या पुलिस और प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड़ में है। आने वाले राम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तमाम बंदोबस्त किए हुए हैं। Ram Mandir News

ये भी देखिये…

अयोध्या की ओर बढ़ती भीड़ को देखते हुए राम मंदिर प्रबंधन ने गाड़ियों को पंच कोसी परिक्रमा पथ के पास रोकना शुरू कर दिया है। भीड़ बेकाबू ना हो जाए इसके लिए दो बजे तक श्रदालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि मंदिर परिसर प्रवेश कर चुके दर्शनार्थियों को दर्शन कराए जा रहे हैं। श्रदालुओं के दूसरे ग्रुप की एंट्री अब दो बजे के बाद की गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष एडवायजरी भी जारी करनी पड़ी। एडवायजरी में कहा गया है कि “सभी राम भक्त राम पथ पर भीड़भाड़ लगाने से बचें। यदि संभव हो तो सड़कों पर भीड़ ना लगाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करने में सहूलियत हो।” Ram Mandir News

ये भी पढ़िए …  मस्जिद बनने के 330 साल बाद शुरू हुई राम मंदिर की जंग, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गर्भगृह में विराजे रामलला, पढ़िए कब क्या हुआ?

Ram Mandir News

उधर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बाराबंकी पुलिस ने आगे ना जाने की अपील की है। अयोध्या से बाराबंकी की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। यही वजह है कि पुलिस लोगों से इसके आगे ना जाने की अपील कर रही है। ताकि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या जाम की स्तिथि पैदा ना कर दे। राम भजकतों की संख्या अधिक होने के कारण सभी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अयोध्या पुलिस का कहना है कि अयोध्या में भक्तों की कई किलोमीटर लंबी भीड़ के कारण रामलला के दर्शन नहीं रोके गए हैं। Ram Mandir News

ये भी पढ़िए …  प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छावनी में तब्दील हुई अयोध्या, एसपीजी के साथ 30 हजार पुलिस जवान तैनात

Ram Mandir News

आपको बता दें कि अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने वालों का रेला लगना शुरू हो गया है। अयोध्या पहुंचे हजारों राम भक्त किसी भी तरह मंदिर पहुंच कर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। राम मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर सुबह सवेरे 2 बजे ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। भीड़ में मौजूद लोग गेट के सामने ‘जय श्री राम’ का उद्घोष कर मंदिर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। Ram Mandir News

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts