Rakesh Tikait Warned Big Movement

Rakesh Tikait Warned Big Movement : राकेश टिकैत ने दी बड़े किसान आंदोलन की चेतावनी, बोले MSP के लिए जारी रहेगी किसानों की लड़ाई

Rakesh Tikait Warned Big Movement : राकेश टिकैत ने दी बड़े किसान आंदोलन की चेतावनी, बोले MSP के लिए जारी रहेगी किसानों की लड़ाई

 

Published By Roshan Lal Saini / Anil Katariya

Rakesh Tikait Warned Big Movement कुरुक्षेत्र/ हरियाणा : किसान आंदोलन के बाद एक बार फिर MSP को लेकर किसान संगठनों ने हुंकार भरी है। किसान संगठनो ने फसलों की कीमत के वाजिब दामों की मांगो को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया। जहां मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे किसानो पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने लाठी चार्ज कर सड़क पर प्रदर्शन करने बैठे किसानों को बल प्रयोग कर हटा दिया। इतना ही नहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया है। किसानों पर हुए लाठी चार्ज के बाद भारतीय किसान यूनियन में आक्रोश देखा जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने न सिर्फ कुरुक्षेत्र में हुए लाठीचार्ज की निंदा की बल्कि देश में एमएसपी पर यह  पहला लाठीचार्ज बताया है। राकेश टिकैत ने MSP की मांग को लेकर दिल्ली में हुए बड़े आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Rakesh Tikait Warned Big Movement
किसानो पर होता लाठी चार्ज

आपको बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के किसानों ने सूरजमुखी की फसल की MSP को लेकर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था। बड़ी संख्या में किसानों ने  कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी की फसल की एमएसपी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो जाम लगा रहे किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए अड़े रहे। जिसके चलते हरियाणा पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ना शुरू दिया। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच नोकझोंक भी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। साथ ही किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसानों को हिरासत में ले लिया। Rakesh Tikait Warned Big Movement

Rakesh Tikait Warned Big Movement
लाठी चार्ज के बाद मची भगदड़

सूरजमुखी की फसल MSP यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग मांग कर रहे किसानों पर हुए लाठी चार्ज संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत बुधवार को शाहबाद पहुंचे हैं। किसानों के बीच पहुंचे बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर किसानों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। अपनी फसल के वाजिब दाम की मांगो को लेकर चली इस लड़ाई में देश का किसान किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। किसानो का कहना है कि सुरजमुखी की फसल का MSP 6,400 रूपये है, बावजूद इसके देश का किसान अपनी फसल को महज 4,000-4,500 रूपये में बेचने को मजबूर हैं। Rakesh Tikait Warned Big Movement

ये भी पढ़िए… मध्य प्रदेश के एकूल में चल रही “जिहादी पाठशाला”, हिन्दू छात्राओं को हिजाब पहनना और कुरान की आयते पढ़ना था अनिवार्य

ये भी पढ़िए… योन शोषण मामले में बृजभूषण शरण के ठिकानों पर दबिश, परिजनों नौकरों और सुरक्षाकर्मियों से की गई पूछताछ

किसान अपनी फसल का वाजिब दाम की मांग सरकार से कर रहे थे। सरकार किसानों की फसल MSP पर खरीदने की बजाय उन पर लाठियां बरसा दी। राकेश टिकैत ने खा कि अब देश का किसान सरकार की लाठी से डरने वाला नहीं है। अपने हक़ के लिए दिल्ली से बड़ा आंदोलन करने की चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें सूरजमुखी की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा तो किसान संगठन किसान आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करेंगे। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चले किसान आंदोलन से भी बड़ा अदो;ऍम करने कोप मजबूर होगा देश का किसान। कुरुक्षेत्र में किसानो पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर किसानों पर लाठीचार्ज किया जाएगा तो किसानो द्वारा अपने हक के लिए जाम भी लगाया जाएगा। Rakesh Tikait Warned Big Movement

www.news14today.com

Similar Posts