Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi News : शिव भक्त के अवतार में नजर आये राहुल गांधी, देवघर के मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Rahul Gandhi News : शिव भक्त के अवतार में नजर आये राहुल गांधी, देवघर के मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Published By Roshan Lal Saini

Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” पिछले दो दिन से झारखंड में है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शनिवार को देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्जना की है। यहां उन्होंने बैद्यानाथ धाम मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

आज झारखंड में राहुल के “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का दूसरा दिन है। लोकसभा क्षेत्र गोड्डा के देवघर में राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यहां भाजपा नेताओं ने सरकार चुराने की कोशिश की है लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। Rahul Gandhi News

ये भी पढ़िए …  बीजेपी के लिए इतने मुफीद क्यों हैं नीतीश, बनी बनाई सरकार तोड़कर NDA में क्यों हुए शामिल ?

Rahul Gandhi News

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा झारखंड पहुँच गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने गुलाबी धोती पहन कर बाबा के मंदिर में विधि-विधान से पूजा की है। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रुद्राभिषेक कराया। राहुल गांधी भी पूरी तरह यजमान के तौर पर श्रद्धा भाव से बाबा की आराधना करते नजर आये।

ये भी देखिये …

कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल X पर पूजा पाठ की फोटो साझा करते हुए कहा गया कि ‘राहुल गांधी जी ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर देश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की’। इससे पहले राहुल के एक फोटो ट्वीट कर लिखा गया था ‘ॐ नमः शिवाय’। राहुल की यात्रा 21वें दिन झारखंड के गोड्डा जिले से शुरू हुई थी। Rahul Gandhi News

 

यात्रा के अगले पड़ाव सरकंडा में उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। भाजपा और RSS पर नफरत फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाए। इसी दौरान देवघर में राहुल गांधी ने बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर में राहुल गांधी के माथे पर चंदन, गुलाबी धोती और हाथ जोड़े शिवभक्त अवतार नजर आये। Rahul Gandhi News

ये भी पढ़िए …  हाल-ए-विपक्ष : भाजपा की साथ क्यों जा सकते हैं जयंत चौधरी, INDIA गठबंधन की राह होगी मुश्किल

Rahul Gandhi News

वैसे, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याया यात्रा के दौरान जहां कहीं भी जा रहे हैं, वहां के धार्मिक स्थलों पर जरूर जाते हैं। वहां से आशीर्वाद लेकर सफर पर निकल जाते हैं। गोड्डा में राहुल को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान राहुल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में BJP सरकार सिर्फ भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खेलती रही। इन्होंने छोटे व्यापारियों को मदद का भरोसा दिया, लेकिन कर्ज केवल BJP-RSS के लोगों को दिया।

ये भी पढ़िए …  500 साल बाद गर्भगृह में विराजमान हुए प्रभु श्रीराम, पीएम मोदी समेत कई VVIP ने की पूजा अर्चना

Rahul Gandhi News

देवघर के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद में है। रात को टुंडी विधानसभा के हलकट्‌टा में रूकेंगे। गोड्डा में राहुल ने कहा कि झारखंड में चुनी हुई सरकार को भाजपा गिराने की कोशिश कर रही है। हमारी लड़ाई BJP-RSS के नफरत और डर के खिलाफ है। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी की शाम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल का स्वागत किया। न्याय यात्रा के लिए आठ दिन राहुल झारखंड में रहेंगे और 13 जिलों का दौरा करेंगे।

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts