Rahul Gandhi Flying Kiss

Rahul Gandhi Flying Kiss: भाजपा महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर फ़्लाइंग KISS करने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने बताया निराधार 

Rahul Gandhi Flying Kiss : भाजपा महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर फ़्लाइंग KISS करने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने बताया निराधार

Published By Roshan Lal Saini

Rahul Gandhi Flying Kiss दिल्ली : एक ओर जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने और सरकारी बंगला वापस मिलने पर कोंग्रेसजनों में ख़ुशी का माहौल है वहीं बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर फ्लाइंग KISS करने के आरोप लगाए हैं। जिससे राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। भाजपा की महिला सांसदों ने बुधवार को संसद में यह आरोप लगाया है। हालांकि फ़्लाइंग KISS करने के मामले को कांग्रेस ने गलत करार दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह के आरोप लगाना सही नहीं है।

Rahul Gandhi Flying Kiss: कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ”राहुल गांधी का आचरण कभी ऐसा नहीं रहा, उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उनके नेता राहुल गांधी जनहित और देश के हितों की बात करते हैं। उन्होंने आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव और मणिपुर को लेकर बात की। लेकिन आदतन मजबूर बीजेपी के नेता राहुल गांधी को हाउस में नहीं देखना पसंद नहीं करते। जिसका जीता जागता उदाहरण पिछले दिनों देखने को मिला जब पीएम मोदी के सरनेम पर दिए गए ब्यान के आरोप में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। लेकिन उनका यह प्रयास असफल रहा और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता फिर से बहाल की” Rahul Gandhi Flying Kiss

Rahul Gandhi Flying Kiss: वहीं उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि ”मैं विजिटर गैलरी में थीं राहुल गांधी ने स्नेह के भाव में इस इस तरह का अभिवादन किया था।” सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा महिला सांसदों की नाराजगी और आरोपों पर कहा कि “क्या राहुल गांधी ने फ़्लाइंग KISS करते हुए कहा कि महिलाओं को दे रहा हूं ? उनके इस स्नेह भाव से भाजपा महिला सांसदों को किस बात का दुख हो रहा है ? राहुल गाँधी तो पहले से ही कहते आ रहे हैं कि  कि मई तो मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूँ। लेकिन आप लोगों को नफरत की आदत हो गई है तो मोहब्बत को मंजूर नहीं कर पा रहे हैं। Rahul Gandhi Flying Kiss

Rahul Gandhi Flying Kiss: आपको बता दें कि भाजपा की 20 महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। ससंद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संबोधन के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शित करने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत में कहा गया कि ‘‘हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं। उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीय मंत्री एवं सदन की सदस्य स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शित की जब वह सदन को संबोधित कर रही थी’’ शिकायत करने वाले लेटर पर साइन करने वालों में शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, रेखा वर्मा, देवश्री चौधरी, संघमित्रा मौर्य, अपराजिता सारंगी और प्रतिभा भौमिक सहित कई महिला सांसद हैं। Rahul Gandhi Flying Kiss

Similar Posts