PM Modi Visited UP

PM Modi Visit Kanyakumari : आखरी चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होते ही कन्या कुमारी जाएंगे पीएम मोदी, चुनाव जीतने के लिए लगाएंगे ध्यान  

PM Modi : 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखरी चरण का मतदान होने जा रहा है। 30 मई को अंतिम दौर का चुनाव प्रचार सम्पन्न हो जाएगा। लोकसभा चुनाव प्रचार के सम्पन्न होते ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी जाएंगे। जहां पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि के लिए बनाए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक़ पीएम मोदी चुनाव प्रचार खत्म होते ही कन्याकुमारी के लिए निकल जाएंगे और 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। बताया जाता है कि इस स्थान पर स्वामी विवेकानंद को ‘भारत माता’ के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी।

PM Modi Visit Kanyakumari

ये भी पढ़िए … बिहार की धरती पर गरजे पीएम मोदी, बोले- इंडी गठबंधन वाले वोट बैंक की गुलामी के साथ मुजरा करे तो करें, मैं SC-ST आरक्षण के साथ डटकर खड़ा रहूंगा

आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार सम्पन्न होते ही प्रधानमंत्री ने केदारघाटी गए थे। जहां उन्होंने केदारनाथ गुफा में बाबा के दर्शन कर उनके चरणों में ध्यान लगाया था। भाजपा पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रधान मंत्री मोदी अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी जाएंगे। कन्याकुमारी में जाने का पीएम मोदी द्वारा लिया गया फैसला देश के लिए विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करने की उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। PM Modi Visit Kanyakumari

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह वह जगह है, जहां पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। पार्टी नेताओं के मुताबिक़ जिस चट्टान पर प्रधानमंत्री ध्यान लगाएंगे, उसका विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव था और यह भिक्षु के जीवन में गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ के समान ही महत्व रखता है। पूरे देश में घूमने के बाद विवेकानन्द यहीं पहुंचे थे और तीन दिनों तक ध्यान किया था। उन्होंने यहां विकसित भारत का सपना देखा था। PM Modi Visit Kanyakumari

ये भी पढ़िए …  बिहार जाते वक्त रास्ता भटका सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, चुनाव प्रचार के लिए निकले थे सीएम योगी

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह वह जगह है, जहां पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं। यह तमिलनाडु के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और स्नेह को भी दर्शाता है। PM Modi Visit Kanyakumari

वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना है कि “उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस स्थान को पवित्र ग्रंथों में भगवान शिव के लिए देवी पार्वती के ध्यान के स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यह स्थान भारत का सबसे दक्षिणी छोर है।” PM Modi Visit Kanyakumari

 

Similar Posts