Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi : जीतनराम मांझी पर भड़के नीतीश, बोले मेरी मूर्खता से बन गए सीएम

Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi : जीतनराम मांझी पर भड़के नीतीश, बोले मेरी मूर्खता से बन गए सीएम

Published By Roshan Lal Saini

Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi : बिहार में हुई जातिगत जनगणना को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। गुरूवार को जीतनराम मांझी ने जाति जनगणना गलत करार दिया है वहीं उनके ब्यान सीएम नितीश कुमार भड़क गए। जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में हुई जातिगत गणना सही से नहीं हुई है। जिसके चलते इसका फायदा असली लोगों तक नहीं पहुंच पायेगा। इतना सुनते ही बिहार सीएम नितीश कुमार का पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया। नितीश कुमार इस कदर उखड़ गए कि जीतन राम मांझी के साथ तू तड़ाक पर उतर आये। इस दौरान सीएम नितीश कुमार ने यह तक कह दिया कि मेरी मूर्खता रही कि तुम सीएम बन गए थे और अब गवर्नर बनना चाहते हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने नितीश कुमार के व्यवहार का कड़ा विरोध किया है।

Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

ये भी पढ़िए … आपसी रार से खटाई में INDIA गठबंधन, अपनों को हराने की लगी होड़

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान जाति जनगणना पर जीतन राम मांझी ने सवाल उठाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीतनराम मांझी पर बुरी तरह भड़क गए। सीएम नितीश कुमार ने कहा कि मेरी मूर्खता से ही जीतनराम मांझी सीएम बन गए थे। आज ये गवर्नर बनना चाहते हैं इसलिए उल्टी-सीधी बात करते हैं। इस पर नीतीश कुमार ने तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि क्या इस आदमी को कुछ आइडिया है। दरअसल नीतीश कुमार जब आरक्षण पर बात कर रहे थे तो उसी दौरान मांझी ने जाति जनगणना की बात कर दी। Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

ये भी देखिये …

ये भी देखिये … INDIA गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत पर दिया जोर

विधानसभा मांझी ने कहा कि जाति जनगणना सही से नहीं हुई है। इसलिए इसका फायदा सही लोगों तक नहीं पहुंचेगा। मांझी का इतना कहना था कि नीतीश कुमार हत्थे से उखड़ गए और तू-तड़ाक करने लगे। नीतीश कुमार की भाषा को अमर्यादित बताते हुए जीतनराम मांझी सदन से ही बाहर निकल गए। उन्होंने विधानसभा से बाहर निकलकर कहा कि नीतीश कुमार का दिमाग अब ठीक नहीं है। वह तू-तड़ाक करने लगे हैं। मांझी ने कहा कि में इनसे ज्यादा अनुभवी भी हूं। यही नहीं मांझी ने यह भी कहा कि में दलित हूं इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया। किसी और से इस तरह की बात नहीं कर सकते। Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी पर बरसते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आदेश पर जीतन राम मांझी ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़ों में गड़बड़ी है। गजटेड पदाधिकारियों के प्रमोशन में आरक्षण का उचित लाभ नहीं। सीएम नीतीश ने कहा कि इनको कोई सेंस नहीं है और कोई आइडिया भी नहीं है। हम मना कर रहे थे लेकिन एनडीए को छोड़कर हमारे साथ आ गए। अभी हम जानकर उधर भगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी काम का आदमी नहीं है। परिवार का लोग भी इनके खिलाफ है। Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

ये भी पढ़िए …  चुनौतियों से भरा INDIA गठबंधन, 2024 में टूट सकता है भाजपा मुक्त भारत का सपना

इस बीच बीजेपी के सदस्य विरोध जताते रहे लेकिन नीतीश कुमार का आक्रोश कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब मैनें इन्हें मुख्यमंत्री बनाया तो पार्टी के लोग दो माह में ही कहने लगे कि यह आदमी गड़बड़ है, इसे हटा दीजिए। बाध्य होकर हटाना पड़ा। कहते हैं कि में भी मुख्यमंत्री था। ये तो मेरी गलती थी कि मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने गुस्से में मीडिया से कहा कि आप लोग बेमतलब इन्हें रोज पब्लिश करते रहते हैं। सीएम को विधानसभा अध्यक्ष और उनके सहयोगी मंत्री मनाते हुए दिखे। विरोध कर रहे भाजपा पर बरसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके राज्यपाल आप लोग बना दीजिए। Nitish Angry at Jitan Ram Manjhi

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts