KUNWAR BRIJESH SINGH

Nikay Chunav UP 2023: भारत माता डायन वाले ब्यान पर…योगी के इस मंत्री ने विपक्ष को घेर लिया

Nikay Chunav UP 2023: भारत माता डायन वाले ब्यान पर…योगी के इस मंत्री ने विपक्ष को घेर लिया

Nikay Chunav UP 2023: सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में पहले चरण का निकाय चुनाव (Nikay Chunav UP) जोर पकड़ने लगा है। मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष पार्षद और सभासद समेत सभी प्रत्याशी मतदाताओं को जुटे हैं। महानगर सहारनपुर (SAHARANPUR) में महापौर (MAYAR के लिए सभी राजनितिक दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी की बात तो बीजेपी नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी डॉ अजय सिंह (DR AJAY SINGH) को जीताने के लिए सभी हथकडें अपनाने शुरू दिए हैं।

KUNWAR BRIJESH SINGH
KUNWAR BRIJESH SINGH

योगी सरकार (CM YOGI ADITYANATH) में लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह (BRIJESH SINGH) ने सपा विधायक आशु मलिक (ASHU MALIK) और सपा प्रत्याशी नूर मलिक पर निशाना साधते हुए न सिर्फ उनके खानदान तक को सूना दी बल्कि सपा नेता आज़म खान द्वारा पूर्व में दिए भारत माता को डायन कहे जाने वाले मुद्दे को फिर से गरमा दिया। उन्होंने सपा विधायक आशु मलिक और सपा प्रत्याशी नूर मलिक यानी आशु मलिक के भाई की तुलना सपा नेता आज़म खान से करते हुए कहा कि सहारनपुर महानगर में महापौर के लिए बीजेपी (BJP) के सामने भारत माता को डायन कहने वाले के खानदान से है। जो लोग लोकसभा चुनाव में भारत माता को डायन कहते थे। इस चुनाव (ELECTION) में उनको मत जीतने देना। Nikay Chunav UP 2023

महानगर सहारनपुर में बीजेपी ने महापौर के लिए शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली रोड़ पर महापौर प्रत्याशी के चुनावी कार्यलय का उद्धघाटन समारोह चल रहा था। समारोह में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुवंर बृजेश सिंह और राजयमंत्री जसवंत सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और मंच पर तमाम विधायक और पूर्व मेयर भी मौजूद थे। जहाँ उन्होंने उद्धघाटन समारोह में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए न सिर्फ पीएम मोदी की केंद्र सरकार और प्रदेश में योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि सपा से मेयर प्रत्याशी नूर मलिक और सपा विधायक आशु मलिक को आज़म खान के खानदान से जोड़ दिया। राज्य मंत्री ने कहा कि जो भारत माता को डायन कहते हैं ऐसे देश द्रोही परिवार को चुनाव जिताना महानगर के लिए सही नहीं होगा।

2006 में इमरान मसूद चुनाव जीतते ही दंगे हुए

वहीं बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के देवर बसपा नेता इमरान मसूद पर भी खूब भड़ास निकाली। इस दौरान इमरान मसूद आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इमरान मसूद सबसे बड़ा मौका परस्त और दलबदलू नेता हैं। इस बार चुनाव में उनके भाभी मैदान में हैं। लेकिन शहर नहीं भूल जाना जब 2006 में इमरान मसूद पहली बार चुनाव जित कर नगर पालिका सहारनपुर अध्यक्ष बने थे। बोर्ड की पहली ही बैठक में  सिर्फ बवाल हो गया था बल्कि शहर में दंगे करा दिए गए थे। जिसमे दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि शख्स की जान भी चली गई थी। अगर इस बार फिर शहर के लोगों ने इमरान मसूद यानि उनकी भाभी को मेयर बना दिया तो परिणाम पहले खराब हो सकते है। क्योंकि इमरान मसूद पहले से ही विवादित चेहरा रहे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते कि भाजपा ने डॉ अजय सिंह को मेयर प्रत्याशी बनाकर आपके बीच भेजा है। डॉ अजय ऐसा चेहरा है जो डॉक्टरी पेशे में तो जनता की सेवा करते ही है अब राजीनीति में आकर शक्रिय रूप से शहर की सेवा करेंगे। इनके प्रचार के लिए दीप्ती सीएम और मुख्य मंत्री भी सहारनपुर आएंगे। Nikay Chunav UP 2023

Similar Posts