डॉ अजय सिंह बीजेपी मेयर प्रत्याशी

NIKAY CHUNAV 2023 : दिन रात चुनाव प्रचार में लगे हैं मेयर प्रत्याशी , पत्नी बोली सेवा धर्म ही मानते हैं सर्वोपरि 

NIKAY CHUNAV 2023 : दिन रात चुनाव प्रचार में लगे हैं मेयर प्रत्याशी , पत्नी बोली सेवा धर्म ही मानते हैं सर्वोपरि

 

Published By Roshan Lal Saini

NIKAY CHUNAV 2023 सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी हुई है वहीं तमाम प्रत्याशी भी दिन रात जनता के बीच जाकर विकास कार्यों के दावे कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी सुबह से देर रात तक जनसंपर्क कर वोट की अपील कर रहे हैं। इसी बीच NEWS 14 TODAY की टीम ने स्मार्ट सिटी सहारनपुर में ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर न सिर्फ स्मार्ट सिटी महानगर सहारनपुर में मतदाताओं का मन टटोला बल्कि बीजेपी के मेयर प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर एक दिन उनके साथ रहना हुआ है। जहां हमने देखा कि डॉ. अजय कुमार सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

देखिए … एक दिन प्रत्याशी के साथ 

NEWS 14 TODAY से बातचीत में पेशे से चिकित्सक अजय कुमार ने बताया कि मतदान में बहुत कम दिन शेष हैं बावजूद इसके वे अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क कर वोट की अपील कर रहे हैं। बिना रुके, बिना थके लोगों की बीच पहुंच कर विकास के मुद्दे गिना रहे हैं। BJP सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के आधार पर उन्हें आपार समर्थन मिल रहा है। जिसकी बानगी  NEWS 14 TODAY   पर बोल रहे ये मतदाता हैं। जिनके पास डॉ अजय कुमार के अलावा दूसरा कोई विकल्प नही है।

आपको बता दें कि जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। निकाय चुनाव में बीजेपी से पहली बार मेयर सीट के लिए किस्मत आजमा रहे डॉ अजय कुमार की बात करें तो ये दिन रात जनसंपर्क कर रहे हैं। अपनी जीत दर्ज करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।  जीत में कोई कसर नही छोड़ना चाहती। भाजपा से मेयर प्रत्याशी डॉ अजय कुमार सुबह 7 बजे से ही चुनाव प्रचार में जुट जाते हैं। NEWS 14 TODAY  से खास बातचीत में बीजेपी प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने बताया कि भाजपा सिर्फ एक ही मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और एक विचारधारा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही उनका प्रथम लक्ष्य है।

NEWS 14 TODAY की टीम ने ग्राउंड जीरो पर उतर कर जहां स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता जनार्दन से बात की वहीं BJPupbjp प्रत्याशी के दिन भर के सफर को लेकर एक दिन उनके साथ रहकर कवरेज की।  NEWS 14 TODAY की टीम सुबह 7 बजे BJP प्रत्याशी के घर पहुंची और डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार के दिनों में वे केवल 1-2 घण्टा ही सो पाते हैं। सुबह पांच बजे उठकर रात के डेढ़- 2 बजे ही सोने को मिलता है।

सुबह उठने बाद सबसे पहले अजय कुमार स्नान करने बाद पूजा पाठ करते हैं। उसके बाद समर्थकों को आवश्यक निर्देश देते हैं। चुनावी मौसम है तो घर पर भीड़ भी ज्यादा लगी रहती है।  NEWS 14 TODAY से बातचीत में उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे से शहर में कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। कहीं चुनावी सभाएं तो कहीं जनसंपर्क कियाया जा रहा है। यही वजह है कि वे सुबह सवेरे अपने घर पर चाय तक भी नही पी पाते। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने पर स्वागत में जो थोड़ा बहुत मिल पाता है उसी को खाकर प्रचार में लगे रहते हैं। हालांकि डॉ अजय कुमार सामान्य दिनों में नाश्ते के वक्त सप्रॉड्स औऱ रियल जूस लेते हैं। जो प्रचार के समय मे नही ले पा रहे हैं।

सुबह सात बजे BJP प्रत्याशी घर से प्रचार के लिए निकल जाते हैं। शनिवार को  NEWS 14 TODAY की टीम उनके साथ निकल पड़ी। इस दौरान BJP प्रत्याशी ने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए महानगर की बिगड़ी हालात का इलाज करने का दावा कियाया है। बीजेपी प्रत्याशी ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। NEWS 14 TODAY से बातचीत में उन्होंने बताया कि  सपा बसपा को चुनाव मैदान से बाहर बताता है। इमरान मसूद पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास करा रही है उसी तरह शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास कार्य तेजी के साथ हो पाएंगे। स्थानीय मुद्दे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि शहरी जनता के जो मुद्दे है वे सब बुनियादी मुद्दे हैं। इन सब को एक योजनाबद्ध तरीके से साकार कराया जाएगा। जिन इलाकों में नगर निगम से सुविधाएं नहीं पहुंची है वहां के निवासियों को हाउस टैक्स में राहत दी जाएगी।

ये भी पढ़ें … सीएम योगी ने भरी हुंकार बोले नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा

सहारनपुर महानगर की आवाम से जब बात की तो उन्होंने BJP प्रत्याशी डॉ अजय कुमार की जमकर तारीफ की। कुछ महिलाओं का कहना है कि अजय कुमार डॉक्टरी पेशे से हैं जिसके चलते उनके अंदर सेवा भाव कूट कूट कर भरा हुआ है। इसलिए उनसे बेहतर मेयर सहारनपुर में हो ही नही सकता। यही बात पुरुष मतदाताओं में देखने को मिली। हार किसी का कहना है कि डॉ अजय कुमार एक ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ, मेहनती और जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें शहर और शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करना आता है। इसलिए उनके अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है। bjp NIKAY CHUNAV 2023

Similar Posts