Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 : सपा से चुनाव लड़ सकते हैं वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा प्रमुख ने दिए संकेत 

Loksabha Election 2024 : सपा से चुनाव लड़ सकते हैं वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा प्रमुख ने दिए संकेत

Published By Roshan Lal Saini

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ राजनितिक दलों में भी उठापटक शुरू हो गई। टिकट को लेकर जहां कई नेता पार्टियां छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े संकेत दिए हैं। अखिलेश यादव ने सपा से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा सांसद वरुण गांधी को समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाने का इशारा किया है। वरुण गांधी अभी तक भाजपा में रहकर पीलीभीत से राजनीति करते रहे हैं। पार्टी विरोधी बयानों के चलते भाजपा उनका टिकट काट सकती है।

ये भी देखिये …  धर्म सिंह सैनी को ED- CBI का डर, इसलिए बीजेपी में जाना मजबूरी
ये भी देखिये …

 

पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को भी टिकट देने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने वरुण गांधी को सपा से प्रत्याशी बनाने को लेकर खा कि इस पर हम और हमारी कोर कमेटी विचार करेंगे। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वह सरकार के दबाव में ऐसा कर रहे हैं। Loksabha Election 2024
ये भी पढ़िए …  नव नियुक्त आयुक्तों को आंवटित हुए कार्यक्षेत्र, किसको कहाँ की मिली जिम्मेदारी
गौरतलब है कि बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर नर्म रुख अपनाते हुए कहा था कि उन्हें अखिलेश से कुछ भी शिकायत नहीं है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट दे सकती है। वहीं वरुण गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट 2019 में राहुल गांधी की हार होने पर गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं। Loksabha Election 2024

 

Similar Posts