Loksabha Chunav 2024

Loksabha Chunav 2024 : आगरा में एक मंच पर दिखी युवा जोड़ी, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल हुए अखिलेश यादव 

Loksabha Chunav 2024 : आगरा में एक मंच पर दिखी युवा जोड़ी, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल हुए अखिलेश यादव

Published By Anil Katariya

Loksabha Chunav 2024 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रयास के बाद INDIA गठबंधन में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव मोहब्बत नगरी आगरा में राहुल गांधी के साथ एक मंच पर दिखे। अखिलेश यादव रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी की युवा जोड़ी ने एक साथ यात्रा में शामिल हुए लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान आगरा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे।

Loksabha Chunav 2024
ये भी पढ़िए … सपा-कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन, केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “आगरा शहर दुनिया भर में जाना मोहब्बत की नगरी के नाम से जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।” Loksabha Chunav 2024

ये भी पढ़िए … INDIA गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत पर दिया जोर

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है। इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। आप लोग 88 फीसदी हैं लेकिन टॉप कंपनियों में आपका एक भी आदमी मालिक नहीं है। कुछ दिन बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में कुछ पूँजीपत्तियों की सरकार बनी भाजपा की मोदी सरकार को मुँह तोड़ जवाब देने का काम करेंगे। Loksabha Chunav 2024

Loksabha Chunav 2024
ये भी देखिये … सहारनपुर की जनता विपक्ष के नेताओं से नाराज़, अबकी बार तख्ता पलट कर देगी II ROSHAN LAL SAINI

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि इससे पहले राहुल और अखिलेश ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के इस चरण में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का पूरा माहौल दिखाई दे रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओें के बीच उत्साह दिख रहा है। इसका आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। Loksabha Chunav 2024

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मुरादाबाद में रही। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। प्रियंका गांधी की मुरादाबाद ससुराल है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर तंज करते हुए लोगों से पूछा था कि यहां क्या बदलाव आया है। Loksabha Chunav 2024

Similar Posts