Loksabha Chunav 2024

Loksabha Chunav 2024 : AAP ने दिल्ली-हरियाणा में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, पंजाब के लिए विचार विमर्श जारी

Loksabha Chunav 2024 : AAP ने दिल्ली-हरियाणा में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, पंजाब के लिए विचार विमर्श जारी

Published By Roshan Lal Saini

Loksabha Chunav 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता होने पर आम आदमी पार्टी ने भी मंगलवार को दिल्ली हरियाणा की लोकसभा सीटों पर AAP प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार और हरियाणा की एक सीट पर AAP प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। INDIA गठबंधन के साथ समझौते के बाद AAP ने पहली सूची जारी कर दी है।

ये भी पढ़िए …  दिल्ली में AAP-कांग्रेस में 4-3 पर बनी सहमति, INDIA गठबंधन हुआ पक्का 

Loksabha Chunav 2024

दिल्ली की चार सीटों पर इन प्रत्याशियों पर दांव खलने जा रही है AAP पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को उम्मीदवार बनाया है। जबकि हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता के नाम पर आखरी मुहर लगाई है। Loksabha Chunav 2024

ये भी देखिये …  मोदी सरकार पर भड़की डिंपल यादव, UCC को बताया चुनावी एजेंडा

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी PAC की बैठक की गई। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श होने के बाद पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। Loksabha Chunav 2024

ख़ास बात ये है कि दिल्ली में तीन मौजूदा विधायक लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिनमे सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम को AAP ने टिकट दिया है। Loksabha Chunav 2024

ये भी पढ़िए … आगरा में एक मंच पर दिखी युवा जोड़ी, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल हुए अखिलेश यादव

AAP संयोजक अरविन्द केजरीवाल गुजरात की भरूच और भावनगर लोकसभा सीट पर पहले ही उम्मीदवार का एलान कर चुके है। उम्मीद जताई जा रही थी सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई इस बैठक के बाद पार्टी दिल्ली, हरियाणा के अलावा पंजाब में भी उम्मीदवारों का एलान किया जा सकता है। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस पर कोई विचार नहीं हुआ है। Loksabha Chunav 2024

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट उसके हिस्से में आई है, जबकि पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने सहमति बनी है। आप दिल्ली में दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली सीट पर लड़ेगी। Loksabha Chunav 2024

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts