Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : सहारनपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में होगा मतदान, 4 जून को होगी गिनती

Lok Sabha Election 2024 : सहारनपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में होगा मतदान, 4 जून को होगी गिनती

Published By Anil Katariya

Lok Sabha Election 2024 : निर्वाचन आयोग ने लंबे इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सहारनपुर सीट में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से राजनीतिक दलों में उत्साह दिखाई दे रहा है। राजनीतिक दलों का कहना है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

Lok Sabha Election 2024

20 मार्च को नोमिनेशन होगा। 27 मार्च को नोमिनेशन की लास्ट डेट रखी गई है। जबकि 28 मार्च को नोमिनेशन चेक होंगे। 30 मार्च को कैंडिडेट अपना नोमिनेशन वापस ले सकते हैं। 19 अप्रैल को मतदान होगा। चार जून को वोटिंग होगी। सहारनपुर के साथ कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी। Lok Sabha Election 2024

ये भी पढ़िए …  SBI ने चुनाव आयोग को सौंपे चुनावी बॉन्ड के दस्तावेज, चुनावी बांड से पर्दा उठाना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती !

यूपी में लोकसभा चुनाव सात फेज में होगा। 19 अप्रैल को पहले फेज के लिए वोटिंग होगी। जबकि 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। चार जून को नतीजे आएंगे। चुनाव 44 दिन में होगा। यदि 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो पहले चरण में 8 सीटों के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था। जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, कैराना, मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर शामिल थीं। Lok Sabha Election 2024

ये भी देखिये …

सहारनपुर लोकसभा सीट में बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान और देवबंद विधानसभा आती है। जिनमें 18,44,197 मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। इन सीटों पर 9,74,625 पुरुष और 8,69,478 महिलाएं मतदाता है। नए मतदाता 1,41,477 है। जिनमें पहली बार जो अपने वोट का प्रयोग करेंगे, उनकी संख्या 28,875 है। सेक्स रेश्यो 883 से बढ़कर 892 हो गया है। Lok Sabha Election 2024

ये भी पढ़िए …  चुनावी चंदे के आंकड़े जारी, चुनावी बॉन्ड से हुआ बड़ा खुलासा, राजनितिक दलों को मिला 6000 करोड़ का चंदा

विधानसभा वाइज मतदाताओं की बात करें तो बेहट विधानसभा में कुल 37,3,804 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 1,9,6338, महिला 1,77,445 और थर्ड जेंडर 21 हैं। जबकि सहारनपुर नगर सीट पर 4,47,362 वोटर हैं। जिसमें पुरुष 2,34,264, महिला 2,13,048 और थर्ड जेंडर 7 वोटर हैं। देहात विधानसभा से कुल 3,65,672 वोटर है। जिसमें पुरुष वोटर 1,93,686, महिला 1,71,976 और थर्ड जेंडर 10 वोटर हैं। देवबंद सीट पर 3,41,830 वोटर है। जिसमें पुरुष 1,81,951, महिला 1,59,868 और 11 थर्ड जेंडर हैं। रामपुर मनिहारान सीट पर कुल 3,15,529 वोटर हैं। जिसमें पुरुष 1,68,386, महिला वोटर 1,47,151 और दो थर्ड जेंडर है। Lok Sabha Election 2024

ये भी देखिये …  धर्म सिंह सैनी को ED- CBI का डर, इसलिए बीजेपी में जाना मजबूरी

WWW.NEWS14TODAY.COM 

Similar Posts