ISRO Chandrayaan 3 Landing

ISRO Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान 3 ने चन्द्रमा पर की सफल लैंडिंग, इसरो को मैसेज भेज बनाया रिकॉर्ड 

ISRO Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान 3 ने चन्द्रमा पर की सफल लैंडिंग, इसरो को मैसेज भेज बनाया रिकॉर्ड

 

Published By Roshan Lal Saini

ISRO Chandrayaan 3 Landing इसरो : 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने बताया कि अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 

प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं। ISRO Chandrayaan 3 Landing

 

चांद पर कामयाब लैंडिग करने वाला भारत बना चौथा देश

इस कामयाबी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं। अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे। चंद्रयान मिशन को ऑपरेट कर रहे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई। ISRO Chandrayaan 3 Landing

 

ISRO Chandrayaan 3 Landing

ये भी पढ़िए … “ला तंदूरी” रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब, आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

PM मोदी बोले- चंदा मामा के दूर के नहीं, एक टूर के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा- यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं। PM मोदी ने ISRO चीफ से फोन पर बात की। मोदी ने कहा- आपका नाम सोमनाथ है। आपके नाम में ही चांद (सोम) है। आपके पूरे परिवार को सफलता की बधाई। ISRO Chandrayaan 3 Landing

 

ISRO Chandrayaan 3 Landing

पहले रूस के नाम हो जाता यह रिकॉर्ड

भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था। 21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया। चंद्रयान-3 इसरो के वैज्ञानिकों ने श्रीहरिकोटा से बीते 14 जुलाई को 3 : 35 बजे चन्द्रमा के लिए लॉन्च किया था। जिसको चन्द्रमा की सतह पर लैंड करने में पुरे 41 दिन लगे। पृथ्वी से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है। ISRO Chandrayaan 3 Landing

 

ISRO Chandrayaan 3 Landing

लैंडिंग के बाद अब क्या होगा?

डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा।फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा।पहिए चांद की मिट्‌टी पर अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप छोड़ेंगे। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। ये फोटो वे पृथ्वी पर भेजेंगे। ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की मंगलवार रातभर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेजते रहे, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए। चांद पर लैंडिंग के वक्त इसरो सेंटर में उत्साह और बेचैनी का माहौल रहा। ISRO Chandrayaan 3 Landing

ये भी पढ़िए … जयपुर में होगा NUJ (I) राष्ट्रीय अधिवेशन, अधिवेशन में यूपी से शामिल होंगे 101 पत्रकार

Similar Posts