Deer In Village

Deer In Village : जंगली जानवरों के लिए मुसीबत बना जल सैलाब, घायल हिरण को गांव में मिला आसरा

Deer In Village : जंगली जानवरों के लिए मुसीबत बना जल सैलाब, घायल हिरण को गांव में मिला आसरा


Published By Anil Katariya
Deer In Village सहारनपुर : यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से जहां आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ ही वहीं वहीँ इलाकों में यमुना नदी पानी घुस गया है। पानी के तेज बहाव में जंगली जानवर और जीव जंतु बह गए, जंगली जानवर जंगलों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। ऐसी ही तस्वीरें जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके गांव हलकाना से सामने आई है। जहां दो दिन पहले रात को एक हिरण घायल अस्वथा में आ गया। पानी की लहरों से डरा सहमा हिरण गांव के बहरी छोर पर किसान के घेर में घुस गया। हिरण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आनन फानन में ग्रामीण ने पशु चिकित्सक को बुला कर घायल हिरण की मरहम पट्टी कराई और उसके खाने के लिए कच्ची घास का इंतजाम किया। हिरण के गांव में घुसने की सुचना मिली तो हिरण को देखने को ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। मरहम पट्टी के बाद बेबश हिरण ग्रामीण से ऐसे घुल मिल गया जैसे वे एक दूसरे को पहले से जानते हों। Deer In Village
Deer In Village
Deer In Village: गौरतलब है कि मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार हुई बारिश से उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ के प्रकोप से पश्चमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर भी अछूता नहीं रहा है। यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में भी बाढ़ आई हुई है। बाढ़ से जहां मानव जीवन अस्त व्यस्त हुआ है वहीं जंगली जीव-जंतुओं और जानवरों का भी आशियाना छिन गया है। आलम यह है कि जंगली जानवर गांव का रुख करने लगे है। मंगलवार की रात को रात के अँधेरे में एक हिरण अपने झुण्ड से बिछड़ कर हलकाना गाँव के एक घेर में पहुंच गया।
Deer In Village: हिरण को काफी चोटें आई हुई थी। ग्रामीण ने देखा तो वह गंभीर रूप से जख्मी था। हिरण बारहसिंघा प्रजाति से बताया जा रहा है। हिरण घेर में घुसने की बात सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए बाद में वन विभाग की मदद से जख्मी हिरण को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। Deer In Village
ग्रामीणों ने हिरण के आने की सुचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले तो निजी डॉक्टर से घायल हिरण की मरहम पट्टी कराई। उसके बाद हिरण को पशु चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों की टीम हिरण का इलाज कर रही है। ग्रामीण भी लगातार हिरण के इलाज के लिए अस्पताल में डटे हुए हैं। हहरत की बात तो ये है कि जिस ग्रामीण के घेर में हिरण घुसा था उसको दूर से ही पहचान रहा है। वन विभाग की टीम के मुताबिक़ सरसावा के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। सभी ग्रामीण हिरण के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। Deer In Village

Similar Posts