Imran Masood On Ram Mandir News 

Imran Masood On Ram Mandir News : प्राण प्रतिष्ठा पर बोले इमरान मसूद, “राम हमारे आराध्य, हम राम वंशज”

Imran Masood On Ram Mandir News : प्राण प्रतिष्ठा पर बोले इमरान मसूद, “राम हमारे आराध्य, हम राम वंशज”

Published By Roshan Lal Saini

Imran Masood On Ram Mandir News  : पश्चमी यूपी के मुस्लिम कद्दावर नेता के नाम पर पहचान बना चुके इमरान मसूद का चौकाने वाला ब्यान सामने आया है। इमरान मसूद ने न सिर्फ खुद को भगवान श्रीराम का वंशज बताया है बल्कि बीजेपी और बीजेपी नेताओं पर भड़ास निकाली है। इमरान मसूद के इस ब्यान पर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अनोखे अंदाज में पलटवार किया है। इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवालिया निशान खड़ा किया है। कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने पर सफाई दी। बावजूद इसके इमरान मसूद का यह ब्यान महज सुर्खियां बटोरने के लिए दिया गया है।

Imran Masood On Ram Mandir News 

ये भी पढ़िए …  11 दिन के अनुष्ठान कर रहे PM मोदी, बोले- अपनी भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने पश्चमी यूपी मेरठ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया है। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर 14 जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकताओं के संवाद और कार्यशाला आयोजित की है। इस कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श और मंथन किया जा रहा है। आगामी चुनाव में आने वाली चुनौतियों, सुझाव, मुश्किल कमजोरी को लेकर चिंतन चल रहा है। जहां 14 जिलों के पदाधिकारी मेरठ पहुंचे हुए हैं। Imran Masood On Ram Mandir News

ये भी देखिये…

इसी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने यह ब्यान दिया है। उन्होंने कहा है कि राम हमारे आराध्य हैं और हम राम के वंशज हैं। बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। भगवान श्रीराम के घर का न्यौता नहीं दिया जाता राम तो खुद बुलाने वाले हैं। ये राम को लाने वाले कहां से आ गए। हमे नई चीजों पर बात करनी है और आरएसएस और बीजेपी के नेता इस आयोजन में हमारे लिए यानि कांग्रेस पार्टी के लिए निगेटिव प्रचार करने का काम करेंगे। Imran Masood On Ram Mandir News
इमरान मसूद ने कहा कि हम राम को मानने वाले हैं और जो सम्मान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी महासचिव प्रभारी अविनाश पाण्डेय के मन में है वही सम्मान इमरान मसूद के मन में है। इमरान मसूद के इस बयान के सियासत में बड़े मायने निकाले जा अड़े हैं। मसूद के बयान पर नकवी ने कहा कि  इमरान मसूद को यह ज्ञान अपनी नई-नई पार्टी को देना चाहिए जहां पर राम को लेकर लगातार उल्टे सीधे बयान दिए जा रहे हैं। “प्रभु श्री राम तो हर उस भारतवासी और विश्व के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति के लिए पूजनीय है जिसकी राम और सनातन में आस्था है” Imran Masood On Ram Mandir News
Imran Masood On Ram Mandir News 

वहीं कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर नकवी ने कहा कि “कांग्रेस वह राजनीतिक पार्टी है जिसको हर चीज में राजनीति नजर आती है यह वह राजनीतिक पार्टी है जो राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाती रही है अब उनको रास नहीं आ रहा की इस तरीके से रामलाल टेंट से निकलकर बड़े मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।” Imran Masood On Ram Mandir News

ये भी पढ़िए …  अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने परखीं समारोह की तैयारियां, बोले 22 से पहले अयोध्या में निवासरत बाहरी लोगों का हो सत्यापन

इमरान मसूद ने यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शाहबानो जैसा हश्र होता सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी रामलला अगले 500 साल तक टेंट में ही विराजमान रहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने मेरठ में कांग्रेस के संवाद और कार्यशाला में बड़ा बयान दिया था। Imran Masood On Ram Mandir News

ये भी देखिये…  LAZ KRISHAN GANDHI II राम मंदिर के लिए लाठियां खाने वाले ने सुनाया अपना दर्द

Similar Posts