Himachal Pradesh News

Himachal Political News : बच गई सुक्खू सुखविंदर की सरकार, आपस में बैठकर सुलझा लिया मसला 

Himachal Political News : बच गई सुक्खू सुखविंदर की सरकार, आपस में बैठकर सुलझा लिया मसला

Published By Roshan Lal Saini

Himachal Political News : हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर छाए संकट के बादल टलते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग को लेकर वीरवार की शाम को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू शामिल हुए। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी और विधायकों के बीच सारे मतभेद आपस में बैठ कर सुलझा लिए गए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। हमारे लिए अब लोकसभा चुनाव प्राथमिकता है।

Himachal Pradesh News

ये भी पढ़िए …  हिमाचल प्रदेश के 6 कांग्रेस विधायक अयोग्य घोषित, दल-बदल विरोधी कानून के तहत हुई कार्यवाई

इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और बागी विधायक सुधीर शर्मा के समर्थकों में झड़प हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह ने विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया की सस्पेंशन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि ये फैसला हाईकमान को लेना चाहिए था ना कि विधानसभा अध्यक्ष को। Himachal Political News

ये भी देखिये …  मोदी सरकार पर भड़की डिंपल यादव, UCC को बताया चुनावी एजेंडा

उधर कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायकों ने स्पीकर के फैसले को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। बजट सेशन के दौरान सदन में मौजूद न रहने पर स्पीकर पठानिया ने गुरुवार सुबह इन्हें विधानसभा सदस्य के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। बागी विधायकों ने अपनी सदस्यता रद्द करने के फैसले को अब हाईकोर्ट में चैलेंज किया है। Himachal Political News

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  सुक्खू सरकार पर छाये संकट के बदल, बजट पास करने से पहले बीजेपी के 15 विधायक सस्पेंड

प्रेस वार्ता में मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने कहा है कि “सभी विधायक अपने भाई हैं। इनमें कुछ छोटे तो कुछ बड़े भाई हैं। बागी हुए भाइयों की गलती माफ की जा सकती है। उनके फोन नहीं लग रहे हैं। हम शराफत में रहे या कुछ मेरी कमी रही होगी। दरअसल , कांग्रेस के इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करते हुए BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोटिंग की थी, जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे। Himachal Political News

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts