Havan in Cowshed on Janmashtami

Havan in Cowshed on Janmashtami : जन्माष्टमी पर गौशाला में महापौर ने किया शहर के विकास के लिए हवन और गौ पूजन 

Havan in Cowshed on Janmashtami :  जन्माष्टमी पर गौशाला में महापौर ने किया शहर के विकास के लिए हवन और गौ पूजन

 

Report : Ankur Saini

Havan in Cowshed on Janmashtami सहारनपुर : नगर निगम द्वारा संचालित नवादा रोड स्थित श्री शाकुंभरी कान्हा उपवन गौशाला में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने महानगर की सुख-समृद्धि व शांति के लिए हवन किया तथा गौवंश की पूजा अर्चना और सेवा कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। महापौर ने गौसेवा, गौ-पालन, गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन के लिए लोगों को भी प्रेरित किया।

Havan in Cowshed on Janmashtami
कान्हा उपवन गौशाला में हवन करते महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह व निगम के अन्य अधिकारी और पार्षद

 

ये भी देखिये…

ये भी देखिये… BJP पर जहर उगलता TYAGI समाज, कर दिया ये बड़ा ऐलान II ROSHAN LAL SAINI

 

Havan in Cowshed on Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर आज महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह नगर निगम द्वारा संचालित नवादा रोड स्थित श्री शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला पहंुचे और महानगर की सुख-समृद्धि, शांति व शहर के विकास के लिए वेद मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया तथा गायों को गुड़ व फल खिलाकर गौ सेवा की और गौवंश की पूजा अर्चना कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। Havan in Cowshed on Janmashtami

ये भी पढ़िए … 50 साल पुराने स्टांप पेपर सेकिया फर्जीवाड़ा, SIT की जाँच में होगा बड़े खुलासे का घोटाला

 

Havan in Cowshed on Janmashtami

 

महापौर ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें गौसेवा, गौ-पालन, गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन की भी प्रेरणा देता है, चूंकि मुरली मनोहर श्रीकृष्ण को गाय सबसे अधिक प्रिय थी। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। अतः गौ सेवा और गौ-पूजा से सभी 33 कोटि देवताओं की एक साथ पूजा हो जाती है। इसीलिए गाय को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जो लोग नियमित रूप से गाय की पूजा-अर्चना और सेवा करते हैं उनके जीवन में सुख-समृद्धि रहती है। शास्त्रों में तो यहां तक उल्लेख है कि गाय से जुड़े कुछ उपाय करने पर व्यक्ति को जीवन में सुख, सफलता और मोक्ष की प्राप्ति होती है। Havan in Cowshed on Janmashtami

ये भी देखिये… BSP निष्कासन के बाद गुस्से में इमरान मसूद, माइक पर मारा हाथ II ANKUR SAINI


Havan in Cowshed on Janmashtami

ये भी पढ़िए … मायावती ने गठबंधन से किया इंकार, INDIA की उम्मीदों पर लगाया विराम

इस अवसर पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म, पार्षद मोहर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक सोमकुमार व राजबीर आदि मौजूद रहे। बाद में वार्ड 9 के पार्षद कार्यालय पर पार्षद मोहर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय का अभिनंदन भी किया। Havan in Cowshed on Janmashtami

ये भी पढ़िए … खनन माफिया हाजी इकबाल का बड़ा कारनामा, दुबई में रहकर पासपोर्ट का पता बदलने के लिए कर दिया आवेदन

Similar Posts