Haryana News

Haryana News : मतदान से पहले हरियाणा भाजपा को बड़ा झटका, निर्दलीय 3 विधायक समर्थन वापस लेकर कांग्रेस में हुए शामिल

Haryana News : मतदान से पहले हरियाणा भाजपा को बड़ा झटका, निर्दलीय 3 विधायक समर्थन वापस लेकर कांग्रेस में हुए शामिल

Published By Special Desk News14Today..

Haryana News : हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा को जोर का झटका धीरे से लगा है। तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापस ले लिया है। तीनो विधायक रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस खेमे में चले गए हैं।

दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पुंडरी से रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंधर ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस में विशवास जताया है। तीनो विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न सिर्फ भाजपा कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं बल्कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रयाशियों को जिताने का दावा किया है।

Haryana News

ये भी पढ़िए …  पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर कल हुआ दूसरे चरण का मतदान, क्या रहेंगे समीकरण

आपको बता दें की हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले भाजपा के समर्थन में आये तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पुंडरी से रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंधर ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। Haryana News

उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल पहले जब वे निर्दलीय चुनाव जीत कर आये थे उस वक्त भाजपा ने मनोहर लाल खटटर को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। मनोहर लाला खटटर को हटा दिया है। जब उनके भरोसेमंद नेता ही नहीं रहे तो उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ने का मन बना लिया। Haryana News

Haryana News

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

प्रेस वार्ता में तीनो निर्दलीय विधायकों ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए महंगाई बढ़ने और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। विधायकों ने समर्थन वापस लेकर नायब सिंह सैनी सरकार को संकट में डाल दिया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा सरकार ने बहुतम साबित किया था। ऐसे में हरियाणा की सैनी सरकार के लिए एक बार फिर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। खबर तो ये भी है कि एक और निर्दलीय विधायक भाजपा छोड़ने की तैयारी में है। Haryana News

ये भी देखिए …

ये भी पढ़िए … MP अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी ने राजनीति में की एंट्री, अखिलेश यादव की सलाह से संभालेंगी पिता की विरासत

प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीनों विधायकों का कांग्रेस खेमे में स्वागत किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा से निकल कर आये निर्दलीय विधायकों ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। जनभावना को देखते हुए ही इन्होंने फैसला लिया है। Haryana News

उन्होंने कहा कि तीनों विधायकों ने सही समय पर ठीक फैसला लिया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। इसमें इनका भी योगदान होगा कि ये बाहर से कांग्रेस का समर्थन करेंगे। इन्होंने जनभावनाओं की कदर करते हुए ये फैसला लिया है। Haryana News

ये भी पढ़िए …  यूपी की नंबर एक सीट से कौन बनेगा सांसद? आंकड़ों और समीकरण में जुटे मतदाता

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts