Groom in Police Custody

Groom in Police Custody : पहली पत्नी से चल रहा विवाद, दूसरी शादी करने आया दूल्हा पहुंचा हवालात, दुल्हन और बीवी ने दी तहरीर 

Groom in Police Custody : पहली पत्नी से चल रहा विवाद, दूसरी शादी करने आया दूल्हा पहुंचा हवालात, दुल्हन और बीवी ने दी तहरीर

Published By Roshan Lal Saini
Groom in Police Custody सहारनपुर : सोमवार को सहारनपुर के थाना नागल इलाके के गंगनौली में उस वक्त अफरा तफरी मच जब बारात लेकर आये दूल्हे के पीछे उसकी पत्नी के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए न सिर्फ शादी रुकवा दी बल्कि पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस दूसरी शादी करने आये दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ दुल्हन और उसकी बीवी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक़ दूल्हे की पहले शादी हो चुकी है जिसका विवाद न्यालय में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय से फैसला आये बिना दूसरी लड़की से निकाह करने पहुँच गया था।
Groom in Police Custody
आरोपी दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया
ये भी देखिये… योगी आये बाढ़ राहत के नाम पर मुर्मूरे दे गए II ROSHAN LAL SAINI
आपको बता दें कि शहज़ाद पुत्र अजीज निवासी जेल गढ़ी निकट गांधी कॉलोनी थाना मंडी जनपद मुजफ्फरनगर और उसकी पत्नी रुखसार के बीच विवाद चल रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। अभी तक अदालत ने उनके मामले में कोई फैंसला नहीं सुनाया बावजूद इसके शहज़ाद सोमवार को थाना नागल इलाके के गांव गंगनौली में दूसरी शादी करने पहुंच गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बारात के स्वागत की तमाम तैयारियां की हुई थी। बाराती लजीज खाने का आनद ले रहे थे। वहीं दूल्हा और उसके परिजन निकाह की रस्मों में मशगूल थे। दुल्हन भी हाथों में मेहंदी लगाए 16 श्रृंगार किए सपनों के राजा के साथ निकाह पढ़ने की शुभ घड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बारात का पीछा करते हुए पहली पत्नी के परिजन शादी समारोह में पहुंच गए। जहां उन्होंने दूल्हे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और दुल्हे समेत उसके परिजनों के खिलाफ थाना नागल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर गांव गांगनौली निवासी लड़की के भाई ने भी दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी से रिश्ता कराने की तारीफ देकर कार्रवाई करने की मांग की है। Groom in Police Custody
Groom in Police Custody
शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मुजफ्फरनगर के गांव सांवली निवासी सलीम ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की रुखसार की शादी 2 फरवरी 2020 में शहजाद पुत्र अजीज निवासी जेल गढ़ी निकट गांधी कॉलोनी थाना मंडी जनपद मुजफ्फरनगर के साथ धूमधाम से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही शहजाद और उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज़ की मांग शुरू कर दी और दहेज का मिलने पर रुखसार के साथ मारपीट करने लगे थे। मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट कचेहरी हो गई और मामला न्यायालय में पहुंच गया था। Groom in Police Custody
वर्तमान में उनका मामला अदालत में विचाराधीन है। बावजूद इसके शहजाद तथा उसके परिजनों ने धोखाधड़ी करते हुए थाना नागल के गांव गंगनौली में मेहताब को झूठ बोलकर निकाह के लिए अपने जाल में फंसा लिया। महताब ने उनके धोखे में आकर अपनी लड़की का निकाह तय कर दिया था। दुल्हन पक्ष को पहली पत्नी से चल रहे विवाद को छिपाया गया। दुल्हन पक्ष के मुताबिक़ दुल्हा बना शहजाद बारात लेकर गांगनौली आया था शादी की रस्मों की तैयारी चल रही थी कि उसी दौरान पहली पत्नी परिजन पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए और दूल्हा शहजाद सहित उसके परिवार के लोगों को पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि पहली पत्नी पक्ष की तहरीर तथा धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए गंगनौली निवासी उस्मान की तहरीर आई है तथा दुल्हे को हिरासत में लिया गया है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Groom in Police Custody

Similar Posts