Foreign National Arrested

Foreign National Arrested : NEWS 14 TODAY की खबर का बड़ा असर, ATS ने छापेमारी कर पकडे 74 रोहिंग्या मुसलमान

Foreign National Arrested : NEWS 14 TODAY की खबर का बड़ा असर, ATS ने छापेमारी कर पकडे 74 रोहिंग्या मुसलमान

Published By Roshan Lal Sani
Foreign National Arrested सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में NEWS 14 TODAY की खबर का बड़ा असर हुआ है। NEWS 14 TODAY पर खबर प्रकाशित किये जाने के बाद यूपी ATS ने पश्चमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। ATS टीम ने पश्चमी उत्तर प्रदेश से 74 रोहिंग्या मुसमान और विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
यूपी ATS की यह कार्यवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई है। तीन दिन पहले NEWS 14 TODAY ने पश्चमी उत्तर प्रदेश में 3000 हजार से ज्यादा विदेशी नागरिकों छिपे होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद यूपी ATS ने मथुरा, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत 6 जिलों में यह कार्यवाई की है। हैरत की बात ये है कि सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मुसलमान मथुरा जिले पकडे गए हैं। जिनमे दो महिलाये भी शामिल हैं। पकडे गए सभी अभियुक्त अलग अलग देशों से आकर भारत में रूप से रह रहे थे। जिनमें से कई लोग भारत के फर्जी दस्तावेज बनवाकर पासपर्ट के लिए भी आवदेन कर चुके हैं।
 Foreign National Arrested
आपको बता दें कि रोहिंग्या मुसलमानों, बांग्लादेशी नागरिकों, पाकिस्तानियों समेत कर पड़ोसी देशों के लोग अवैध तरीके से भारत में घुसे हुए हैं। सहारनपुर के कस्बा देवबंद में विश्व विख्यात इस्लामिक संस्थान दारुल उलूम होने विदेशी नागरिक न सिर्फ देवबंद में आते रहते है बल्कि पश्चमी उत्तर प्रदेश में को अपनी शरणस्थली बनाया हुआ है।
आईबी से मिले इनपुट के बाद NEWS 14 TODAY ने “पश्चिमी यूपी बनी आतंकियों की शरणस्थली, 3000 विदेशी नागरिक एटीएस के रडार पर” टाइटल से स्पेशल स्टोरी प्रकाशित की थी। NEWS 14 TODAY पर आंतकियो की खबर प्रकाशित किये जाने के बाद रविवार की रात में ATS ने मथुरा, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत 6 जिलों में एक साथ छापेमारी की है। ATS की टीमों ने पश्चमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। चौकाने वाली बात तो ये है कि ATS की गिरफ्त में आये विदेशी नागरिकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। जो अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत घुसे हुए थे।  Foreign National Arrested
ATS के मुताबिक़ ज्यादातर विदेशी नागरिक अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके भारत में घुसे हैं। जहां उन्होंने भारत में रहने वाले एजेंटों की मदद से न सिर्फ भारतीय दस्तावेज बनवा लिये हैं बल्कि इन दस्तावेजों के आधार पर भारत की नागरिकता भी ले ली हैं। गुरुवार को देवबंद से दो बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है। इससे पहले ATS ने 2 मार्च 2021 को उन्नाव, नोएडा और अलीगढ़ से एक-एक, 12 मार्च 2021 को सहारनपुर से दो और आठ जून को गाजियाबाद से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। जबकि 17 जून 2021 को अलीगढ़ से चार और 18 जून 2021 को मेरठ-बुलंदशहर और देवबंद से चार बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई थी।
ATS ने 28 अप्रैल 2022 को बांग्लादेशी तलहा को देवबंद से गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार बॉर्डर के रास्ते भारत लाने वाला मेरठ अल्लीपुर गांव का रहने वाला हाफिज शफीक को भी गिरफ्तार किया गया था। जाँच में इस बात का खुलासा हुआ था कि हाफिज शफीक भारत में आने वाले रोहिंग्या के फर्जी दस्तावेज भी बनवाता था। यही वजह है कि यूपी में बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी बढ़ना लाज़मी है।  Foreign National Arrested
 Foreign National Arrested
Foreign National Arrested: फतवों की नगरी देवबंद में ATS सेंटर की स्थापना के बाद भी घुसपैठियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि अब अवैध तरीके से भारत में घुस कर रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी संदिग्द भारत के दस्तावेज बनवाकर रह रहे हैं। ATS द्वारा पकडे गए ज्यादातर पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों का आतंकी कनेक्शन होना पाया गया है।
आतंकी संगठनों से जुड़े ज्यादातर विदेशी नागरिकों ने पश्चमी उत्तर प्रदेश को शरणस्थली बनाया हुआ है। अवैध रूप से भारत में आये विदेशी नागरिकों ने पश्चमी यूपी के सहारनपुर, फतवों की नगरी देवबंद, अलीगढ, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बुलंदशहर जिलों को पनाहगार बनाया हुआ है। जहां संदिग्द युवकों ने बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है। पिछले दो सालों में ATS ने फतवों की नगरी देवबंद समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर 21 संदिग्द युवकों को गिरफ्तार किया है। ATS की पूछताछ और जांच पड़ताल में पकडे गए संदिग्दों का कनेक्शन आतंकी संगठनों से होना पाया गया है।  Foreign National Arrested
ATS की इस बड़ी कार्यवाई से यूपी पुलिस और खुफिया विभागों की चौकसी पर सवाल खड़े हो  रहे हैं। सीमा पार कर बांग्लादेश, म्यांमार, बर्मा, पकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशो के नागरिक और रोहिंग्या मुसलमान यूपी में छिपे हुए हैं। हैरत की बात तो ये है कि मथुरा के आए थे और यहां पर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे थे। थाना जैंत इलाके के अलहपुर और कोटा गांव के बीच बड़ी संख्या में रोहिंग्या झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।
ATS टीम ने मथुरा पुलिस के साथ टीम बनाई और आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलहपुर गांव के पास की झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची। जहां ATS ने न सिर्फ सभी के दस्तावेज चेक किए बल्कि पूछताछ भी की है। रात दो बजे से सुबह के दस बजे तक करीब 8 घंटे चली कार्रवाई के बाद मौके से 29 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ATS अधिकारीयों के मुताबिक़ मथुरा से 31 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।  Foreign National Arrested
Foreign National Arrested: हापुड़ के धौलाना में हुई छापेमारी में गांव खिचरा के पास विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले 16 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। जिनमे 12 पुरुष, एक महिला और 3 नाबालिग हैं। इसके अलावा जनपद सहारनपुर से 2, गाजियाबाद से एक महिला समेत 4, मेरठ से एक एक नाबालिग और महिला समेत 4 विदेशी नागरिक पकडे गए हैं वहीं अलीगढ़ से 7 पुरुष, 10 महिलाएं, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
ATS के मुताबिक पकडे गए सभी विदेशी नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसे हुए हैं। जो छिपकर पश्चमी यूपी के जिलें में रहे थे। पकडे  अभियुक्तों का कनेक्शन ISI समेत अन्य आंतकी संगठनों से होने की सभावना जताई जा रही है। ATS और यूपी पुलिस सभी बिन्दुओ पर पूछताछ कर रही है।  Foreign National Arrested

Similar Posts