Farmers Protest

Farmers Protest : किसानों का भारत बंद का दिखा असर, हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा की गई बंद, राकेश टिकैत ने दी चेतवानी

Farmers Protest : किसानों का भारत बंद का दिखा असर, हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा की गई बंद, राकेश टिकैत ने दी चेतवानी

Published By Roshan Lal Saini

Farmers Protest : संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार ग्रामीण भारत बंद का एलान किया था जिसका बड़ा असर पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिल रहा है। सयुंक्त किसान मोर्चा के साथ भारतीय किसान यूनियन ने भी ग्रामीण भारत बंद को लेकर तैयारी की हुई थी। बीकेयू नेताओं ने किसानों से भी ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया था। किसानों को को सख्ती के साथ कहा गया था कि भारत बंद को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दें।

Farmers Protest

ये भी पढ़िए ...  शंभु बॉर्डर पर पुलिस से भिड़े किसान, पुलिस ने चलाई गोली, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मिडिया से रूबरू होते हुए जहां सरकार पर निशाना साधा है वहीं किसान आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। राकेश टिकैत ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि “ग्रामीण पृष्ठभूूमि के लोग अपनी दुकानें बंद रखें। मुजफ्फरनगर में जगह-जगह चक्का जाम किया जा रहा है। सरकार ने इससे भी नहीं बात मानी तो शनिवार को सिसौली मुख्यालय पर किसान आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी।” Farmers Protest

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि “पंजाब से आने वाले किसान अभी तक दिल्ली बार्डर तक नहीं पहुंच पाए हैं। जिन्हे हरियाणा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन वे भी जल्द ही दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच जाएंगे। जबकि पश्चमी यूपी के किसानों से दिल्ली ज्यादा दूर नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बीकेयू कार्यकर्ता दिल्ली पर चढ़ाई करेंगे। उसके लिए चाहे किसी भी परिणाम से गुजरना पड़े।” Farmers Protest

Farmers Protest

 

भारतीय किसान यूनियन नेता गुलबहार राव ने यूपी के मुजफ्फरनगर में सब्जी मंडी बंद होने पर बात की। उन्होंने कहा कि, ‘एक मंडी तभी चलती है जब किसान अपनी फसल बेचने आते हैं। किसान आज यहां भी नहीं आए हैं। Farmers Protest

ये भी पढ़िए ...  किसानों को मनाने चंडीगढ़ पहुंचे तीन दिग्गज मंत्री, थोड़ी देर में किसानों नेताओं से करेंगे वार्ता

आपको बता दें कि किसान आंदोलन के चौथे दिन आज भारत बंद का ऐलान किया गया। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से खेतों पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान हाईवे को जाम नहीं किया जाएगा, क्योंकि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ‘रेल रोको’ और 12 बजे से लेकर 4 बजे तक ‘टोला प्लाजा’ को बंद करने का ऐलान किया है। Farmers Protest

Farmers Protest

बंद को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल मुस्तैदी से तैनात हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इससे पहले, गुरुवार को साढ़े 5 घंटे तक चली किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की तीसरी बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन पाई। अब 18 फरवरी को अगले दौर की बातचीत होगी। Farmers Protest

किसान कर्ज माफी, एमएसपी पर तीन कानूनों की गारंटी समेत किसानों की मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत प्रदर्शन जारी है। किसानों का दावा है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है, हालांकि इस बीच प्रशासन और किसानों के बीच कथित रूप से झड़प की भी कुछ घटनाएं हुईं है। शांति और कानून व्यवस्था को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं स्थगित की हैं। गुरुवार एक आदेश में सरकार ने हरियाणा के 7 जिलों में 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने को कहा है। Farmers Protest

Similar Posts