Farmers Attack on Toll Plaza

Farmers Attack on Toll Plaza : किसानों और टोल कर्मियों में चले लात घुसे, जमकर हुई तोड़फोड़, काउंटर से लूट का वीडियो वायरल

Farmers Attack on Toll Plaza : किसानों और टोल कर्मियों में चले लात घुसे, जमकर हुई तोड़फोड़, काउंटर से लूट का वीडियो वायरल

 

Published By Roshan Lal Saini

Farmers Attack on Toll Plaza : सोशल मीडिया पर टोल कर्मियों और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो में जहां किसानो और टोल कर्मियन के बीच जमकर लात घुसे चल रहे हैं वहीं दूसरे वीडियो में कुछ युवक टोल प्लाज़ा से कैश लूटते नजर आ रहे हैं। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। ये तस्वीरें अम्बाला देहरादून हाइवे के थाना सरसावा इलाके के टोल प्लाज़ा की हैं। जहां किसानों से टोल वसूलने के विरोध में भाकियू ( तोमर ) से जुड़े किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर टोल कर्मियों के के साथ झड़प हो गई। किसानों और टोल कर्मियों में जमकर लात घूंसे चल गए।

Farmers Attack on Toll Plaza

ये भी पढ़िए …  AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, राउत एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायायिक हिरासत

जिसमे दो महिलाओं सहित तीन कार्यकर्ताओं को चोट आई है। जिसके बाद गुस्साए किसानों ने टोल प्लाज़ा के काउंटरों में तोड़ फोड़ कर दी। किसान नेताओं के नेतृत्व में चोटिल हुए लोगों ने थाना सरसावा में तहरीर देकर टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं टोल प्लाज़ा मैनेजर ने भारतीय किसान यूनियन ( तोमर ) के कार्यकर्ताओं पर न सिर्फ बेवजह हंगामा तथा टोल बूथ पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है बल्कि वीडियो जारी कर काउंटर से लूट का भी आरोप लगाया है। Farmers Attack on Toll Plaza

ये भी देखिये…

ये भी देखिये… 2024 में फिर से बीजेपी प्रचंड बहुमत से क्यों आ रही है राजनितिक विश्लेषक ने बताया

आपको बता दें कि थाना सरसावा इलाके के N.H. 344 के टोल प्लाजा पर किसानों के ट्रेक्टर ट्रॉलियों से टोल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिसके विरोध में किसान यूनियन कार्यकर्ता शुक्रवार को शाम चार बजे टोल प्लाजा पर पहुंच गए। जहां किसानों की ट्रैक्टर ट्राॅलियों से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए यूनियन कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। किसान नेता टोल कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर किसानों और टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लात घुसे और लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट तथा हंगामा होने लगा। टोल प्लाजा पर हंगामे की सुचना मिलते ही आनन फानन में थाना सरसावा प्रभारी मय फ़ोर्स के मौके पर पंहुच गए। लेकिन फोर्स की कमी के चलते पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट तथा हंगामा जारी रहा। थाना प्रभारी ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। Farmers Attack on Toll Plaza

Farmers Attack on Toll Plaza

ये भी पढ़िए … खनन माफिया हाजी इक़बाल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, जिला मस्जिट्रेट ने सुनाया फैसला

मुजफ्फरनगर युवा मंडल प्रभारी अतुल अहलावत ने थाना सरसावा में तहरीर देकर बताया कि वह धरना स्थल पर साउंड सिस्टम सेट कर रहा था। इसी दौरान टोल कर्मियों ने न सिर्फ दुर्व्यवहार बल्कि उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसको काफी चोटें आईं हैं। किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ताओं उमेश देवल तथा टीना गर्ग ने भी टोल कर्मियों पर उनके साथ हाथापाई का आरोप लगाया। वहीं शनिवार को टोल प्लाजा प्रबंधन ने घटनाक्रम की वीडियो जारी कर बताया कि किसानों ने टोल प्लाज़ा बूथों में तोड़ फोड़ की है। किसानों के साथ आये युवकों ने बूथों पर रखे कैश को लूट लिया। लूट की ये तस्वीरें वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। टोल प्रबंधन ने तोड़ फोड़ करने वाले किसानों और लूट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। Farmers Attack on Toll Plaza

Farmers Attack on Toll Plaza

ये भी देखिये… सहारनपुर की जनता विपक्ष के नेताओं से नाराज़, अबकी बार तख्ता पलट कर देगी II ROSHAN LAL SAINI

टोल प्रबंधन के कमलजीत प्रधान ने आरोप लगाया है कि भाकियू तोमर के सैकड़ों कार्यकर्ता टोल पर आए तथा बेवजह तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। टोल प्रबंधन ने यूनियन कार्यकर्ताओं पर कैश लूटने का भी आरोप लगाया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन नेताओं और टोल कर्मियों के बीच हुई कहासुनी का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से थाना सरसावा में तहरीर प्राप्त हुई हैं। पुरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच उपरान्त उचित कार्यवाई की जाएगी। Farmers Attack on Toll Plaza

Similar Posts