Fake Currency : सहारनपुर में पकड़ी गई नकली करेंसी, नकली नोटों के साथ उत्तराखंड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Fake Currency : सहारनपुर में पकड़ी गई नकली करेंसी, नकली नोटों के साथ उत्तराखंड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Anil Katariya
Fake Currency सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नकली करेंसी बनाने वाले अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली नोट बना क्र बाजार में सप्लाई करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद किये हैं। पकडे गए दोनों अभियुक्त कस्बा बड़गांव में नकली नोटों की सप्लाई करने की फिराक में थे। दोनों अभियुक्तों पडोसी राज्य उत्तराखंड के रहने वाले हैं। दोनों भियुक्तों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ख़ास बात ये है नकली नोट सप्लाई करने वाला एक शख्स अनपढ़ है।
Fake Currency
आपको बता दें कि सहारनपुर पुलिस ने जालसाजी के अपराधों की रोकथाम और जालसाजी करने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। रविवार की शाम को थाना बड़गांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि बाहर से कस्बे में आये कुछ संदिग्द युवक नकली करेंसी सप्लाई करने की फिराक में हैं। सुचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने बाजार में संदिग्द युवकों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने देर रात कस्बा बड़गांव के देवबंद रोड़ स्तिथ अंग्रेजी शराब के ठेके के पास खड़े दो संदिग्द युवकों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से करीब 51 हजार रूपये बरामद हुए। पुलिस ने नोटों की जाँच की तो पुलिस भी हैरान रह गई, सारे नोट नकली पाए गए। Fake Currency
Fake Currency
जानकारी देते एसपी देहात सागर जैन

ये भी पढ़िए … टमाटर हुआ एक दम सस्ता, अब सब्जियों में लगेगा टमाटर का तड़का 
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में जालसाजी के अपराधों की रोकथाम और जालसाजी करने वाले शातिर गिरोहों और अभियुक्तो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। थाना मिर्जापुर प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना बडगांव पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर रविवार की देर रात जाली करेंसी के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए दोनों अभियुक्त जसवंत पुत्र समय सिंह निवासी चंदपुरी थाना खानपुर और रवि पुत्र संजय कुमार निवासी मोहल्ला केशव नगर लक्सर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रहने वाले हैं। जसवंत और रवि बड़गांव में नकली नोटों को सप्लाई करने आये थे। उनके पास से 51,750 रूपये नकली करेंसी यानि जाली नोट के उपकरण, लेपटॉप, प्रिंटर,1 उत्तराखंड नंबर मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बडगांव में धारा 141/2023 धारा 420/467/468/471/489/489बी/489सी/489डी और 63 कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। Fake Currency
पूछताछ में रवि ने बताया कि वह आठवी क्लास पास है। उसने जनपद हरिद्वार के कस्बा लक्सर में एक दूकान किराये पर ली हुई है। रवि ने अपने साथी जशवंत के साथ मिलकर अमीर बनने के लिए शॉर्ट कट अपना लिया। हैरत की बात ये है की जशवंत अनपढ़ होने के बावजूद नकली नोट सप्लाई करने में माहिर है। दूकान पर अवैध रूप से पैसा कमाने के उद्देश्य से लैपटाप, स्कैनर, प्रिन्टर की मदद असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट बना रहे थे। इसके बाद जसवन्त के साथ आसपास के जनपदों में जाकर इन नोटों को सप्लाई करते थे। जहां जशवंत इन नकली नोटों को बाजार में चलाने का काम करता है। ये लोग ऐसी जगह चुनते हैं जहाँ पर भीडभाड हो या कोई प्रदर्शनी/मेला लगा हो। रविवार को बडगाँव मे लगने वाली पशु पैठ मे चलाने के लिये आये हुये थे, परन्तु पैठ उठ जाने के कारण हम नोट नहीं चला पाये। Fake Currency

Similar Posts