Exit Poll 2024

Exit Poll 2024 : सपा के गढ़ मैनपुरी में डिम्पल यादव फंस गई सीट, कांटे की टक्कर देंगे ये प्रत्याशी 

Exit Poll 2024 : मंगलवार को लोकसभा चुनाव जे नतीजे आएंगे। जहां निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी कर ली है वहीं सियासी दल भी गुणा-भाग में जुटे हुए हैं। मतगणना का काउंटडाउन शुरू होते ही प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। हर किसी की नजर VVIP सीटों पर टिकी है। जिनमें से एक सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली मैनपुरी भी है। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव चुनाव लड़ रही हैं। एक्जिट पोल अनुसार आने वाले परिणाम से इस बार सपा का ‘तिलिस्म’ टूटता दिखाई दे रहा है। यानि सपा की डिम्पल यादव की सीट इस बार फंसती नजर आ रही है। हालांकि सपा और भाजपा दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं।

Exit Poll 2024

ये भी पढ़िए … PM मोदी ने चुनाव प्रचार के लिए पूर्वांचल में की नौ रैलियां और रोड शो, माफिया पॉलिटिक्स को लिया आड़ेहाथ

आपको बता दें कि उत्तर परदेशी की VIP सीटों में से मैनपुरी के लिए 4 जून का दिन अहम है। मैनपुरी सीट पर इस बार मुलायम सिंह के गढ़ की नई सियासी पटकथा लिखी जाएगी। मैनपुरी के लिए कल जो भी इतिहास रचा जाएगा उससे यह तय होगा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की डिंपल यादव राज करेंगी या फिर दशकों से जीत का ख्वाब देख रही भाजपा इस बार सपा के गढ़ को ध्वस्त कर भगवा फहराने में कामयाब हो पायेगी। लेकिन एक्जिट पोल ने दोनों ही दलों की चिंताए बढ़ाई हुई हैं। अलग-अलग एक्जिट पोल से मैनपुरी के लोग भी सकते में हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट को दिवगंत सपा नेता मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि कहा जाता है। यही वजह है कि मुलायम सिंह ने मैनपुरी से अपनी पुत्रवधु यानि अखिलेश यादव की पत्नी को इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा कर सांसद बनाया था। मुलायम के गढ़ मैनपुरी में इस बार सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। एक तरफ मुलायम की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पर चुनावी दांव लगाया हुआ है। जिसके चलते मैनपुरी सीट लोकसभा चुनाव पिछले चुनावों की तुलना में इस बार ज्यादा अहम मानी जा रही है। मंगलवार को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि मुलायम सिंह यादव के बाद सैफई परिवार की बादशाहत मैनपुरी सीट पर कामय रहेगी या 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी सपा के तिलिस्म को ध्वस्त करने में कामयाब हो पायेगी।

ये भी पढ़िए … आखरी चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होते ही कन्या कुमारी जाएंगे पीएम मोदी, चुनाव जीतने के लिए लगाएंगे ध्यान

मैनपुरी के नवीन मंडी में बनाये गए स्ट्रांगरूम की निगरानी के लिए बाहर सपा नेताओं ने डेरा डाला हुआ है। सपा नेताओं ने EVM की पहरेदारी कर रहे हैं।सपा नेतृत्व ने EVM में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सपाइयों को ईवीएम की निगरानी की अपील की थी। जिसके चलते सपा कार्यकर्ता दिन-रात हर जिले में स्ट्रांगरूम के बाहर पहरा दे रहे हैं। ऐसे में अगर मैनपुरी से लोकसभा चुनाव डिंपल यादव जीतती हैं तो उनके ऊपर दूसरा चुनाव हारने का दाग धुल जाएगा। वहीं अगर भाजपा के जयवीर सिंह जीतते हैं तो मैनपुरी में आज तक कमल न खिलने का मिथक टूट जाएगा। दोपहर 12 बजे तक मैनपुरी की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। वैसे तो मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा और भाजपा के अलावा बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा में ही है। बसपा भी इस मुख्य मुकाबले से बाहर है।

Similar Posts