MP Imran Masood
इमरान मसूद INDIA गठबंधन प्रत्याशी

Election Politics News : श्रीराम के मुरीद हुए इमरान मसूद, सुनाई चौपाई “राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में, राम मिलेंगे हनुमान जी के सीने में”

Election Politics News : श्रीराम के मुरीद हुए इमरान मसूद, सुनाई चौपाई “राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में, राम मिलेंगे हनुमान जी के सीने में”

Published By Roshan Lal Saini

Election Politics News : जैसे जैसे मौसम में गर्माहट बढ़ती जा रही है वैसे वैसे लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। जहां भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को चुनाव में भुनाने की कोशिश कर रही है। वहीं INDIA गठबंधन भी भगवान श्रीराम का सहारा लेने लगा है।

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रभु श्रीराम के नाम का जाप करती नजर आई। इसी तरह सहारनपुर लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी भगवान श्रीराम की चौपाइयां जप रहे हैं। कभी भगवान श्रीराम मंदिर का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को अब चुनाव जीतने के लिए भगवान श्रीराम याद आने लगे हैं।

Election Politics News
इमरान मसूद INDIA गठबंधन प्रत्याशी
ये भी पढ़िए …  चुनाव के बीच में जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए चौ. मुज़फ्फर अली, संदीप राणा को मिली जिम्मेदारी 

आपको बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बोटी-बोटी करने वाले बयान से सुर्खियों में आए इमरान मसूद अब भगवान राम का नाम जप रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने भगवान श्री राम को लेकर कहा कि भगवान श्री राम हमारे रोम रोम में है। इमरान मसूद ने बसपा और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए प्रभु श्रीराम की एक ऐसी चौपाई सुना दी। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। Election Politics News

ये भी देखिये …  मुसलमानों की मौ... इमरान मसूद पर जहर उगल गए बसपा प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा कि “राम के ऊपर ये अपना पेटेंट समझते हैं दिक्कत ये है। “राम सबके हैं , राम इस देश की आत्मा में हैं , राम इस देश के कण-कण में है। राम तो सबके हैं राम नारा नहीं विश्वास है, ये भौतिकता की नहीं मन की प्यास है , राम नहीं मिलेंगे मंदिर के फेरों में , राम मिलेंगे सबरी के झूठे बेरों में, राम मिले हैं सीता की पावनता को, राम मिले हैं अगंद वाले पांव को, राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में, राम मिलेंगे हनुमान जी के सीने में, राम को ढूंढना है तो अपने मन के अंदर ढूंढो, मर्यादा जीने लगोगे को राम खुद आ जायेंगे।” Election Politics News

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  सपा या कांग्रेस में जा सकते हैं वरुण गांधी, जानिए क्या हो सकती है अगली रणनीति ?

बहुजन समाज पार्टी पर तंज कसते हुए इमरान मसूद बोले कि बसपा INDIA गठबंधन को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा सकती है लेकिन मुकाबले में कहीं तक भी नहीं है। बसपा की पॉलिसी बीजेपी की तरह है। भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए बसपा काम करती है। इमरान से बोले भारतीय जनता पार्टी को जब-जब बसपा की जरूरत होती है तब तब बसपा भाजपा के काम आ जाती है। हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में बसपा ने अपना वोट भाजपा को दिया है। Election Politics News

ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

ऐसे में बसपा भाजपा के साथ फाइट में कैसे आ सकती है ? तीन तलाक मामले में बसपा ने वोट भाजपा को दिया, CAA के मामले में बसपा का वोट भाजपा को गया, धारा 370 के मामले बसपा भाजपा के साथ खड़ी हो गई। इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रोजगार के नाम पर युवाओं को बेवकूफ बनाया। अग्नि वीर जैसी योजनाएं निकाली गई जिसके बाद युवा ना तो खेत में काम कर पाएगा और 5 साल बाद किसी के यहां पर चौकीदारा करेगा। Election Politics News

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts