Delhi Pollution

Delhi Pollution : सीमाओं पर कूड़े के ढेरों में आग से दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील, प्रदूषित हुआ वातावरण 

Delhi Pollution : सीमाओं पर कूड़े के ढेरों में आग से दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील, प्रदूषित हुआ वातावरण

Published By Special Desk News14Today..

Delhi Pollution : दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर और दूसरी और गुड़गांव में कूड़े के ढेर में जबरदस्त आग लगी हुई है। दिल्ली में जो तापमान बढ़ रहा है उस तापमान में कूड़े के ढेर से निकलते हुए धुएं का यह प्रदूषण दिल्ली को गैस के चेंबर में तब्दील कर दे रहा है। जिनके ऊपर इसका समाधान करने और दिल्ली को पर्यावरण से सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है वह आज कहां सोए हुए हैं।

Delhi Pollution

ये भी पढ़िए … अखिलेश यादव ने कनौज से चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला, अब तेज प्रताप यादव को बनाया प्रत्याशी 

क्या माननीय न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) उनके ऊपर कोई जुर्माना, टिप्पणी या सजा उनको देगा? या सिर्फ पराली जलाने वाले किसानों के ऊपर ही ठीकरा फूटता रहेगा? दिल्ली के कर्ताधर्ता और दिल्ली के जिम्मेदार लोग जो गएबगाएं धान के किसानों पर पराली जलाने का आरोप लगाकर पल्ला झाड़ते रहे हैं। उनसे सवाल है कि अब कौन सी पराली जल रही है। इस प्रदूषण से बचने के लिए आपने क्या सावधानियां बरती हैं? Delhi Pollution

ये भी देखिए …  मुस्लिम नेता ने सरकार की उड़ाई धज्जिया, बोल दी बड़ी बात

दरअसल दिल्ली की हर साल की यही कहानी है। पहले गाजीपुर बार्डर के कचरे का पहाड़ में आग। अब दिल्ली के दूसरे छोर पर गुरुग्राम के बंधवारी लैंडफिल साइट पर जबरदस्त आग लगी हुई है। ज़ाहिर है दोनों जगहों कचरे के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। अक्सर इन पहाड़ों के ऊपर गिद्ध, चील और कौवें मंडराते रहते हैं। लेकिन इन जीवों को नहीं पता होता कि यहां से निकलने वाली जहरीली गैस सभी के लिए खतरनाक है। Delhi Pollution

ये भी पढ़िए … टोल कर्मियों ने बरातियों की गाड़ी पर किया हमला, पुलिस किया सौतेला व्यवहार, पीड़ितों ने लगाए आरोप

बहरहाल दिल्ली के लोग इस गैस चैंबर में रहने के लिए मजबूर है। हर साल नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तो दिल्ली गैस चैंबर बनती ही थी पिछले कुछ सालों से अब गर्मी में भी दो तरफा मार दिल्ली के नागरिकों पर पड़ रही है, एक तरफ जहां उनको गर्मी सता रही है दूसरी ओर उनको यह धुआं और ज़हरीली गैस उनको जीने नहीं दे रही है। कहने के लिए राष्ट्रीय राजधानी है! लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में जिस प्रकार की व्यवस्थाएं होनी चाहिए, वो दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ती है। इसका जिम्मेदार कौन है? यह बड़ा सवाल है। Delhi Pollution

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

 

Similar Posts