Dehli Poltics

Delhi Liquor Case : दिल्ली-NCR से बाहर नहीं जा पाएंगे AAP सांसद संजय सिंह, शराब घोटाले पर नहीं करेंगे बयानबाजी

Delhi Liquor Case : दिल्ली-NCR से बाहर नहीं जा पाएंगे AAP सांसद संजय सिंह, शराब घोटाले पर नहीं करेंगे बयानबाजी

Published By Special Desk Dehli..

Delhi Liquor Case : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने शराब निति घटाले के मामले में 6 महीने से जेल में बंद संजय सिंह को लिवर की बिमारी के चलते थोड़ी राहत दी है। संभवत: बुधवार की शाम तक संजय सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट से बेल के लिए जमानत ऑर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गया है।

Delhi Liquor Case

ये भी पढ़िए …  AAP सांसद संजय सिंह को SC से मिली राहत, जामनत के बाद रिहाई के दिए आदेश

जानकारी के मुताबिक़ अदालत ने सुनवाई के बाद संजय सिंह के लिए जमानत की शर्तें तय की हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने जहां AAP सांसद संजय सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा वहीं सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहींकरने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं अदालत ने संजय सिंह को दिल्ली-एनसीआर से बाहर नहीं जाने पर भी रोक लगा दी है। AAP कार्यकर्ताओं और संजय सिंह के समर्थकों में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा अहइ हालांकि सीएम केजरीवाल के जेल जाने पर मायुश भी हैं। Delhi Liquor Case

ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया कि “ट्रायल कोर्ट ने बेल की शर्तों में 2 लाख रुपए की प्रतिभू राशि निर्धारित की। कोर्ट ने उनसे पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है और उन्हें देश छोड़कर जाने की अनुमति है। कोर्ट ने कहा है कि वे इस केस में अपनी भूमिका के बारे में किसी से बात नहीं करेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर वे दिल्ली से कहीं से बाहर जाते हैं तो IO(जांच अधिकारी) को इसकी पूरी जानकारी देकर जाएंगे। यहां से अभी रिलीज ऑर्डर बनकर तिहाड़ जेल में जाएगा और संभवतः आज शाम तक संजय सिंह जेल से छूट जाएंगे।” Delhi Liquor Case

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बढ़ रहा AAP का वोट बैंक, बीजेपी को हराने की तैयारी पूरी

AAP सांसद संजय सिंह से मिलने के लिए उनके मां और बेटे ILBS अस्पताल पहुंचे। संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (ILBS) अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में संजय सिंह को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था। Delhi Liquor Case

सुप्रीम कोर्ट से जमानत की खबर सुनने के बाद संजय सिंह के समर्थक ढोल के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को शुभकामनाएं दीं। पत्नी ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह के बाहर आने का हम जश्न नहीं मना रहे हैं। जमानत के लिए हम अदालत को धन्यवाद देते हैं। Delhi Liquor Case

ये भी पढ़िए …  31 मार्च को दिल्ली में होगी “तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” महारैली, राहुल गांधी समेत INDIA के दिग्गज होंगे शामिल

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts