Congress Dual Policy Bad Mouthed Leaders : विवादित ब्यानों के बाद कांग्रेस का दोहरा व्यवहार, इमरान मसूद का स्वागत और रमेश बिधूड़ी को खरी-खोटी ?
Published By Roshan Lal Saini
Congress Dual Policy Bad Mouthed Leaders : अपने विवादित ब्यानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले इमरान मसूद सपा की साइकिल से उतर कर बसपा के रास्ते कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। यानि 7 अक्टूबर शनिवार को बसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। इसी बीच विवादित ब्यानों के बाद राजनितिक गलियारों में न सिर्फ हल चल मची हुई बल्कि कांग्रेस हाईकमान की नीतियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। सदन में बसपा सांसद दानिश अली पर भड़के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को कांग्रेस नेता खरी खोटी सुना रहे हैं वहीं नरेंद्र मोदी की बोटी बोटी काटने की धमकी देने वाले इमरान मसूद का स्वागत कर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान इमरान मसूद को 7 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल करने जा रहा है। लेकिन राजनितिक जानकारों के मुताबिक़ इमरान मसूद जैसे नेताओं की बद जुबानी अच्छे खासे माहौल को सांप्रदायिक बना देती है। यही वजह है कि इस तरह के बयानबाजी से वोटों का भी ध्रुवीकरण होता है। वर्तमान की राजनीति में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीजेपी समेत तमाम राजनितिक पार्टियां यही काम कर रही हैं।
ये भी देखिये… 2024 में फिर से बीजेपी प्रचंड बहुमत से क्यों आ रही है राजनितिक विश्लेषक ने बताया
ये भी देखिये… उत्तरप्रदेश के बटवारे पर बगले झांकने लगे UP सरकार में कौशल विकास मंत्री
आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इमरान मसूद को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा प्रयाशी बनाया था। चुनाव जीतने के लिए इमरान मसूद जी जान से प्रचार कर रहे थे। इसी बीच इमरान मसूद का 13 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। इस वीडियो में प्रचार करते हुए इमरान मसूद नरेंद्र मोदी की बोटी-बोटी काटने की धमकी दे रहे थे। इमरान मसूद ने नरेंद्र मोदी की ‘बोटी-बोटी’ कर देने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं इमरान मसूद बोल रहे थे कि “गुजरात में तो 4 केवल फीसदी मुसलमान हैं, लेकिन यूपी में 42 फीसदी हैं। हम जान से मार देंगे”। जिसके बाद सहारनपुर पुलिस ने इमरान मसूद के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज करना पड़ा बल्कि इमरान को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। 2024 के चुनाव से ठीक पहले बसपा से निकाले जाने के बाद इमरान मसूद का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया जा रहा है। या यु कहे कि कांग्रेस छोड़ सपा में गए इमरान मसूद अब बसपा के रास्ते दस साल बाद एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। Congress Dual Policy Bad Mouthed Leaders
ये भी देखिये…
![Congress's Dual Policy For ill-Mannered Leaders](https://news14today.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-04-at-17.04.04.jpeg)
![Congress's Dual Policy For ill-Mannered Leaders](https://news14today.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-04-at-17.13.14.jpeg)
![Congress Dual Policy Bad Mouthed Leaders](https://news14today.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-29-at-6.07.27-PM-1.jpeg)