CM Yogi Vsit Saharanpur

CM Yogi Vsit Saharanpur : कैराना के गंगोह में गरजे सीएम योगी, बोले सहारनपुर बन गया था मजहबी उन्माद का केंद्र, यहां से अब नहीं होता पलायन

CM Yogi Vsit Saharanpur : कैराना के गंगोह में गरजे सीएम योगी, बोले सहारनपुर बन गया था मजहबी उन्माद का केंद्र, यहां से अब नहीं होता पलायन

Published By Roshan Lal Saini

CM Yogi Vsit Saharanpur : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर के कस्बा गंगोह पहुंचे। जहां उन्होंने कैराना लोकसभा अंतर्गत गंगोह विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र से आई जनता संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत माता के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। जैसे ही सीएम योगी मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कैराना से हुए पलायन की याद दिलाते हुए मतदाताओं को साधने की कोशिश की।

CM Yogi Vsit Saharanpur

तीन तलाक कानून के बहाने मुस्लिम मतदाताओं को साध गए रक्षा मंत्री, सपा-कांग्रेस पर रहे हमलावर 

सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर दोपहर में 12.25 पर गंगोह जनसभा स्थल पहुंचे। हेलीपैड से कार में सवार होकर सीएम योगी मंच पर पहुंचे। सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने योगी-योगी के नारे लगाए। सभी ने कुर्सियों से उठकर खड़े होकर सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम योगी ने हाथ जोड़कर सबको प्रणाम किया और फिर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। CM Yogi Vsit Saharanpur

ये भी देखिये … Rajput समाज के लोग बोले बिना परमिशन की सभा हिम्मत हो तो कर लो मुकदमे दर्ज

कस्बा गंगोह के नवीन मंडी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगवाए। सीएम योगी ने सिध्दपीठ माँ शाकम्भरी देवी का नाम लेकर पंडाल में बैठी जनता को चैत्र नवरात्र पर्व की बधाई दी। CM Yogi Vsit Saharanpur

ये भी देखिये …

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां शाकंभरी देवी और मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी को नमन किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनपद सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को साकार कर रहा है। देहरादून से दिल्ली जाने में पूरा दिन लगता था उसके लिए दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। CM Yogi Vsit Saharanpur

ये भी पढ़िए …  पीएम मोदी को सुनने के बाद बोले मुसलमान “अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार”

सीएम योगी ने कहा की सहारनपुर जिले पर मां गंगा और यमुना की कृपा बनी रहती है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है।सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं दिन दहाड़े बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाये होती थी। व्यापारी सुरक्षित नहीं था उन्हें कभी भी लूट लिया जाता था।

ये भी देखिये …  अपनी बार-बार हार को लेकर बड़ी बात बोल गए इमरान मसूद

उन्होंने कहा कि “मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।” CM Yogi Vsit Saharanpur

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts