CM Yogi Visit Flood Area  : सीएम योगी ने सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत सामग्री वितरित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश 

CM Yogi Visit Flood Area  : सीएम योगी ने सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत सामग्री वितरित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश

Published By Roshan Lal Saini
CM Yogi Visit Flood Area सहारनपुर : पहाड़ो और मैदानी इलाकों में कई दिनों से लगातार हुई बारिश ने मैदानी इलाकों में हाहाकार मच्या हुआ है। पश्चमी उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आये हुए हैं। सैंकड़ो गांवों में पानी घुसा हुआ है तो वहीं किसानो की लाखों बीघा फसल पर पानी फिर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम योगी खुद नजर रखे हुए हैं यही वजह है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर दौरे पर आये। जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात कर राहत सामग्री वितरित की। सीएम योगी बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गए राहत शिविर में पहुंच कर 15 दिन के लिए राशन भी वितरित किया है। इसके बाद सीएम योगी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए हैं।
CM Yogi Visit Flood Area
CM Yogi Visit Flood Area: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सहारनपुर में मूसलाधार बारिश के कारण यमुना नदी, हिंडन नदी, पांव धोई और ढमोला, नागदेव नदी समेत सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। नदियों का पानी ओवर फ्लो होने से आसपास के इलाकों में बाढ़ आई हुई है। महानगर सहारनपुर की ढमोला नदी किनारे वाले सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। आज जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मिलकर लगाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया है। अत्याधिक बारिश होने के कारण उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और वेस्ट यूपी के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। CM Yogi Visit Flood Area

CM Yogi Visit Flood Area

सीएम योगी ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से लाखों कुसैक पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी में भी बाढ़ की स्थित बन गई है। पानी तेज बाहव के साथ आगे चला जाने से थोड़ी सी राहत जरूर मिली है। जनपद सहारनपुर में कुल 118 गांव और महानगर 28 मोहल्ले जलभराव की चपेट में आए थे। इसमें लगभग 2.75 लाख लोग प्रभावित हुए। 13 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आने फसले बर्बाद हो गई है। जबकि प्राकृतिक आपदा के कारन 7 लोगों की जान भी गई है ऐसे में तीन पशुओं के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुछ ज्यादा और कुछ आंशिक रूप से प्रभावित हुए है। CM Yogi Visit Flood Area

CM Yogi Visit Flood Area

मुख्य मंत्री योगी ने बताया कि बाढ़ राहत शिविरों में पीड़ितों को राहत सामग्री के पैकेट बांटे गए है। जिनमें 10-10 किलो आटा और चावल, दाल, मसाले और 10 किलो आलू  वितरित किए गए हैं। बाढ़ से जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए है, उनको मुआवजे के साथ ही बरसाती देने के निर्देश दिए गए है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। राहत शिविर में रहने वाले लोगों को खाने-पीने के निर्देश दिए गए है। बिच्छू, सांप और अन्य जहरीले जीव काटने पर लगाए जाने वाले एंटी ऐनम वैक्सीन साथ ही एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। CM Yogi Visit Flood Area

CM Yogi Visit Flood Area

CM Yogi Visit Flood Area: सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजकीय विमान से ठीक 1.17 बजे वायु सेना स्टेशन सरसावा में पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से चिलकाना पहुंचे। सुल्तानपुर चिलकाना के मंडी परिसर में मौजूद बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि वितरित की। मंडी परिसर में करीब 10 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चाकलेट भी दिए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजकीय हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया। बाढ़ इलाके का भ्रमण करने के बाद सीएम सहारनपुर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। जहां से कार में बैठकर सीएम योगी काफिले के साथ जे.वी.जैन डिग्री कॉलेज में लगाए गए राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे। CM Yogi Visit Flood Area
जहां सहारनपुर महानगर में आई बाढ़ से प्रभावित 117 लोग ठहराए गए हैं। जल शक्ति एवं बाढ़ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डज्ञ. अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे। CM Yogi Visit Flood Area

Similar Posts