CM Yogi On Rahul Gandhi

CM Yogi On Rahul Gandhi : फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी, बोले- “दादी के नारे को तोते की तरह रट रहे राहुल गांधी”

CM Yogi On Rahul Gandhi : फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी, बोले- “दादी के नारे को तोते की तरह रट रहे राहुल गांधी”

Published By Roshan Lal Saini

CM Yogi On Rahul Gandhi : गुरूवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद के सिरसागंज पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक कॉलेज के मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने जहां केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि सपा-और कांग्रेस पर जुबानी हमला किया।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक जमाना था जब उनकी दादी इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ नारा दिया था आज तक गरीबी नहीं हटी, अब उनका पोता गरीबी हटाने का नारा दे रहा है कि गरीबी हटाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके हक़ पर डकैती डालने का काम आकर रही है। CM Yogi On Rahul Gandhi

CM Yogi On Rahul Gandhi

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत सिरसागंज वाले बाबा कालेश्वर की जय, बाबा नीम करोली की जय जयकार करते हुए की। सीएम योगी ने कहा कि “मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में गया हूं। हर जगह फिर एक बार फिर मोदी सरकार का स्वर गूंज रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों के अंदर अभूतपूर्व कार्य हुआ है।” CM Yogi On Rahul Gandhi

ये भी पढ़िए …  सैम पित्रोदा के ब्यान पर छिड़ गई बहस, इमरान मसूद ने बताया व्यक्तिगत ब्यान, पीएम मोदी पर निकाली भड़ास

सीएम योगी ने कहा कि “इस सीट पर गठबंधन और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का निर्माण कर पाते। राम मंदिर बनने से सभी खुश हैं। राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़े रोड़े कांग्रेस, सपा और बसपा थे। इन रोड़ों को आप ताज पहनाएंगे क्या? जो लोग ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे। ये आपके हक पर डकैती है।” CM Yogi On Rahul Gandhi

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल
केंद्र की भाजपा सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि “आज दुनिया में भारत और भारत वासियों को सम्मान मिल रहा है। आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हो गया है। दुनिया में भारत देश की धमक है। मजबूत हाथों में देश होता है तो दुनिया नजरें झुकाती है। मजबूर हाथ में देश होता है तो दुनिया आंखें दिखाती है। इंदिरा गांधी ने 1970 में नारा दिया था गरीबी हटाओ। उनसे तो गरीबी नहीं हटी। 54 वर्ष बाद उनका नाती नारा दे रहा है कि गरीबी हटाएंगे। मैं पूछता हूँ कैसे हटाएंगे? दादी के नारे को पोता तोता की तरह रट रहा है। कोरोना संकट आने पर राहुल देश छोड़कर चले गए। चुनाव जैसे आते हैं ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। नए भारत में निशुल्क राशन, फ्री इलाज, जन धन खाता खुलवाए।” CM Yogi On Rahul Gandhi
ये भी देखिए …

ये भी पढ़िए … नाबालिग छात्रा के साथ हिस्ट्रीशीटर करता रहा सामूहिक दुष्कर्म, तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, छात्रा ने आपबीती बताई तो सबके उड़ गए होश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि “धार्मिकता के आधार पर देश का विभाजन किया गया था। कांग्रेस कहती है कि ओबीसी और एससी के आरक्षण के एक हिस्से को काटकर मुसलमानों को दिया जाएगा। जब कांग्रेस की सरकार थी तब ये कुछ नहीं कर पाए। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। विकास के कार्य ठप पड़े थे। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। गरीबों को कुछ मिलता ही नहीं था।” CM Yogi On Rahul Gandhi

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts