UP Loksabha Election

CM Yogi In Raebareli : सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- राहुल गांधी वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन मिल रहा पाकिस्तान से

CM Yogi In Raebareli : सोमवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पार्टी के गढ़ रायबरेली में थे। जहां उन्होंने ने रायबरेली में अपनी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सीएम योगी ने जनसभा संबोधित करते हुए दिनेश प्रताप सिंह को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयश्री दिलाने की अपील की है। इस दौरान सीएम योगी हिन्दू मतदाताओं को रिझाने के लिए अनोखे अंदाज में अपील करते नजर आये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को खानपान की छूट देने वाली कांग्रेस को वोट मत देना, वरना राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा। वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बोले राहुल गांधी रायबरेली से वोट मांगते हैं और उन्हें पकिस्तान से समर्थन मिल रहा है।

CM Yogi In Raebareli

आपको बता दें कि सीएम योगी ने रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि “अबकी बार-400 पार” में रायबरेली भी रहेगा।  सीएम योगी ने कहा कि “यह अवध केसरी और अयोध्या की पावन धरा का क्षेत्र है। सीएम ने कहा कि पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था। वह मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है। आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। वे रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली से और समर्थन मिल रहा है पाकिस्तान से। जिसका समर्थन पाकिस्तान कर रहा है, रायबरेली की जनता उसका समर्थन नहीं करेगी।”

ये भी पढ़िए … AAP प्रमुख केजरीवाल ने घोषणा पत्र में दी 10 गारंटी, “चीन से वापस लेंगे जमीन”, फ्री बिजली से लेकर मुफ्त में मिलेगा इलाज

उन्होंने ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी ने जो न्याय पत्र जारी किया है वह भारत के प्रति अन्याय पत्र है। यह भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज है। इसमें कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कह रही है। दादी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, आज तक पोता वही रट रहा है। वे बता रहे कि गरीबी हटाने के लिए संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन देश के लिए खतरनाक है। दो युवाओं की जोड़ी देश के लिए धोखेबाज है। यह कह रहे हैं कि जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे और हारेंगे तो फिर छूटेंगे। यह लोग देश-प्रदेश के साथ अन्याय करने आ रहे हैं। राहुल गांधी उप्र के बाहर प्रदेश और भारत के बाहर देश की निंदा करते हैं।” सीएम योगी ने कहा कि “2010 में यूपीए सरकार के समय अमेरिका के अधिकारी से कहा था कि भारत के अंदर आईएसआई, मुस्लिम कट्टरपंथियों, आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर है। हिंदुओं को बदनाम करने वाले राहुल हिंदुओं से वोट मांगते हैं। यह जाति के नाम पर लड़ाएंगे, फिर आरक्षण को मुसलमानों में बंटरबांट करेंगे।”

ये भी देखिए …

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को खानपान की स्वतंत्रता देने पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का भोजन एक ही है। लेकिन एक जगह उनके विचार बदल जाते हैं। वे जान लें कि गाय हमारी माता है, जन्म जन्म का नाता है। इसे काटोगो तो दो-दो हाथ हो जाएगा। कांग्रेस गोहत्या की छूट दे रही है। राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा। उन्होंने ने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा “कांग्रेस के इस पाप में नहीं पड़ना है। कांग्रेस देश के लिए खतरनाक खेल की तैयारी कर रही है। देश की जनता उन्हें पहले ही सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।”

ये भी पढ़िए … जेल से बाहर आते ही आक्रमक हुए सीएम केजरीवाल, बोले- भाजपा जीती तो सबसे पहले योगी जी को निपटाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का कार्य किया था। संविधान की शपथ लेने वाली कांग्रेस सरकार ने उस समय सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। उस सरकार को इतना तक नहीं पता कि संविधान के मूल प्रति में पुष्पक विमान पर लंका से अयोध्या आते भगवान राम के दरबार को दिखाया गया है। वह सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलती है। इनके बुद्धिदाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या इटली में बनेगा। राम मंदिर भारत के इतिहास की सबसे अद्भुत घटना है। हमारी पीढ़ी धन्य है कि इसकी साक्षी बनी है।”

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को भी जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि “सपा नेताओं का तो राग ही एकदम उल्टा है। सपा नेता सही रास्ते चल ही नहीं सकते। वे कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है। यह रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। यह अयोध्या में रामजन्म भूमि, काशी में संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेते हैं। यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो गया है।” सीएम योगी में कहा कि “मैं गाना सुन रहा था कि रामभक्त ही राज करेगा, दिल्ली के सिंहासन पर। लोगों से पूछा कि फिर एक बार मोदी सरकार का नारा क्यों तो लोगों ने कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। प्रभु भी चाहते हैं कि उनका भक्त ही राज करेगा। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान और रामद्रोहियों के स्वर एक जैसे हैं। केवल यही दोनों मोदी का विरोध कर रहे हैं।”

ये भी देखिए …

ये भी पढ़िए … फिर जागा मणि शंकर अय्यर का पकिस्तान प्रेम, बोले- “पकिस्तान को इज्जत दो, उसके पास परमाणु बम है”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि “मोदी जी के नेतृत्व में हर किसी ने दस वर्ष में बदलते भारत को देखा होगा। लेकिन कांग्रेस नेत्री कह रही थीं कि मोदी जी बताएं कि उन्होंने रायबरेली के लिए क्या किया ? आखिर वे भी बताएं कि 65 वर्ष में आपने रायबरेली के लिए क्या किया ? सीएम ने बताया कि रायबरेली में एम्स है तो उसका पैसा भी मोदी जी ने दिया। रेल कारखाना के विस्तारीकरण व आधुनिकीकरण का पैसा भी मोदी ने दिया। इसके उद्घाटन में मोदी जी स्वयं आए थे।”

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के पहले से 2014 तक 74 एयरपोर्ट बने, मोदी जी ने 10 वर्ष में 152 एयरपोर्ट बना दिए। 2014 तक जितना हाइवे बना था, आज उससे दोगुने बन गए। मेट्रो केवल पांच सिटी में थी, आज 20 शहरों में हो गई। एम्स केवल सात थे, उसमें से भी कांग्रेस ने केवल एक बनाया था। अटल जी ने छह बनाए और आज देश में 22 एम्स हैं। पहले हर घर नल योजना नहीं थी, आज यह लागू हो चुकी है। कांग्रेस सरकार के समय स्वास्थ्य सुविधा में लोग तड़पते थे, आज एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के समय लोग भूखों से मरते थे, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहे हैं। पाकिस्तान की आबादी से अधिक 25 करोड़ लोगों को मोदी जी ने दस वर्ष में गरीबी रेखा से उभारा है। साथ ही उन्होंने कई अन्य योजनाओं को भी गिनाया।

 

Similar Posts