Books Distributed Flood Victims
राहत शिविर में छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरित करते डीएम डॉ दिनेश चंद्र

Books Distributed Flood Victims : बाढ़ में किताबे बह जाने से रुक गई थी पढ़ाई, डीएम ने बाढ़ पीड़ित छात्र छात्राओं को मुहैया कराई किताबें

Books Distributed Flood Victims : बाढ़ में किताबे बह जाने से रुक गई थी पढ़ाई, डीएम ने बाढ़ पीड़ित छात्र छात्राओं को मुहैया कराई किताबें

 

Published By Roshan Lal Saini

Books Distributed Flood Victims सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ का पानी न सिर्फ लोगों के घरों में घुस गया था बल्कि चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। बाढ़ के पानी मे जहां लोगों के खाने पीने का सामान डूब गया वहीं स्कूली बच्चों की किताबें भी बह गई। जिसके चलते बाढ़ प्रभावित छात्र छात्राओं के सामने पढ़ाई का संकट मंडराने लगा था। छात्र छात्राओं ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने आये सीएम योगी को अपनी पीड़ा सुनाई थी। सीएम योगी के निर्देश पर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित छात्र छात्राओं को किताबे और कॉपियां मुहैया कराई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Books Distributed Flood Victims
राहत शिविर में छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरित करते डीएम डॉ दिनेश चंद्र

आपको बता दें कि पिछले दिनों कई दिनों तक हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। यमुना नदी से लेकर तमाम बरसाती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। आलम यह था कि ओवर फ्लो होने के बाद नदियों का पानी सिर्फ ग्रामीण इलाकों में घुस गया बल्कि शहरी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिससे घरों में पानी घुसने से हजारों परिवार घर से बेघर हो गए। घरों में रखा खाने पीने का सामान ही नही पहनने के कपड़े और बिस्तरों समेत सभी सामान पानी मे डूब गया। इतना ही नहीं स्कूली बच्चों की किताबें भी अचानक आये बाढ़ के पानी में बह गई। जिससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो गई। Books Distributed Flood Victims

ये भी पढ़िए … सहारनपुर में पकड़ी गई नकली करेंसी, नकली नोटों के साथ उत्तराखंड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

ये भी देखिये… ATS की गिरफ्त में सीमा पार से सचिन की दुल्हनिया, अब खुलेगा राज़

जनपद सहारनपुर के सैकड़ो गांव और स्मार्ट सिटी सहारनपुर की दो दर्जन कालोनियां बाढ़ की चपेट में आ गई। शहर के बीचों बीच बह रही ढमोला नदी किनारे बने सैकड़ो घरों की एक मंजिल पानी मे डूब गई। बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत शिविर लगाए गए। नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से उनके रहने खाने पीने की व्यवस्था की गई। हालात बिगड़ने लगे तो सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने सहारनपुर पहुंच गए। सीएम योगी ने जहां हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया वहीं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में लगाये गए राहत सेवा शिविर जायजा लिया। सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की और उनको भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। Books Distributed Flood Victims

Books Distributed Flood Victims

सीएम योगी में बाढ़ पीड़ितों के बच्चों से भी बात की स्कूली बच्चों ने सीएम योगी को बताया कि उनकी किताबें बाढ़ में बह गई है। जिससे उनकी पढ़ाई रुक गई है। जिस पर सीएम योगी ने उन्हें जल्द ही किताबें मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। सीएम योगी के आदेश पर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ित बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से किताबे वितरित की हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राहत कैम्प में रह रहे बच्चों की किताबें बाढ़ के पानी मे भीग गई थी। सीएम योगी के निर्देश पर राहत पीड़ितों को राहत सामग्री और स्कूली बच्चों को किताबें दी जा रहीं है। ताकि उनकी पढ़ाई में किताबों की कमी की वजह से कोई बाधा ना आये। वहीं किताबे मिलने के बाद बाढ़ पीड़ित छात्र छात्राओं ने सीएम योगी और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है। Books Distributed Flood Victims



 

Similar Posts