BJP Release Manifesto

BJP Release Manifesto : भाजपा ने जारी किया “मोदी की गारंटी 2024” संकल्प पत्र, वन नेशन-वन इलेक्शन स्किम लाना पहली प्राथमिकता 

BJP Release Manifesto : भाजपा ने जारी किया “मोदी की गारंटी 2024” संकल्प पत्र, वन नेशन-वन इलेक्शन स्किम लाना पहली प्राथमिकता

Published By Special Desk News14Today..

BJP Release Manifesto : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा ने इस बार घोषणा पत्र को संकल्प पत्र बताते हुए “मोदी की गारंटी” नाम दिया है। पीएम मोदी की मौजूदगी में जारी “मोदी की गारंटी 2024” नाम से जारी इस घोषणापत्र में देश के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने जहां मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया है वहीं संभावित मोदी सरकार पार्ट 03 में अपने संकल्प देश की जनता के सामने रखे हैं।

BJP Release Manifesto

ये भी पढ़िए …  सोशल मीडिया के सहारे भाजपा को हराने की तैयारी में कांग्रेस, 9 जोन में बांटा उत्तर प्रदेश 

घोषणा पत्र में बीजेपी के सबसे बड़े संकल्प “वन नेशन, वन इलेक्शन” और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) शामिल हैं। साथ ही युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीबों को सशक्त बनाने का वादा किया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र में देश में रोजगार बढ़ाने का भी जिक्र किया है। गरीबों के लिए फ्री राशन, हर वर्ग के 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना, महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना, मध्यम वर्ग के लिए फ्री बिजली, सस्ते रसोई गैस सिलेंडरों का वादा किया है। मेनिफेस्टो में बीजेपी ने कांग्रेस पर भी भड़ास निकाली है। बीजेपी की ओर से दावा किया गया कि जो कांग्रेस कभी नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कर दिखाया। BJP Release Manifesto

आपको बता दें कि बीजेपी ने पीएम मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय पर “मोदी की गारंटी” के साथ चुनावी पिटारा खोल दिया है। चुनावी संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया है कि आयुष्मान भारत से पांच लाख का इलाज मुफ्त मिलता रहा है। आगे भी यह योजना जारी रहेगी। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए 70 वर्षी से ऊपर के सभी वर्गों के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा। BJP Release Manifesto

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  पीएम मोदी को सुनने के बाद बोले मुसलमान “अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार”

अपने चुनावी घोषणापत्र में भाजपा ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को लेकर भी एक वादा किया गया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा कि वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाएंगे। संकल्प पत्र में भाजपा ने कहा कि हमने अपनी समृद्ध विरासत और विविधताओं से भरी संस्कृति को संवारा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर ने हमारे समाज को एक नई ऊर्जा दी है। पूरे देश में हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत फिर से जीवंत हो रही है। आज की हमारी युवा पीढ़ी हमारे विरासत और संस्कृति में रुची दिखा कर उसे अपना रही है। घोषणापत्र में कहा गया कि रामायण को दुनिया भर में, खासकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में, माना जाता है। सभी देशों में भगवान राम की मूर्त और अमूर्त विरासत को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया जाएगा। साथ ही हम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा। BJP Release Manifesto

ये भी देखिये …  अपनी बार-बार हार को लेकर बड़ी बात बोल गए इमरान मसूद

बीजेपी ने पूर्व में रही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की 2004 से 2014 तक की सरकार के वक्त भारत दुनिया की 11 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था तक ही बना रहा लेकिन, मोदी सरकार के महज 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान भारत ने पहली बार विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का गौरव प्राप्त किया। मोदी की अगली गारंटी यह है कि आगामी वर्षों में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था तक लाया जाएगा। भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा है कि सरकार ने लखपति दीदी योजना के तहत लाखों महिलाओं को सशक्त किया है। हमारी सरकार आगे भी ऐसा करती रहेगी। कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिला सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जाएगी। महिलाओं में बढ़ती सर्वाइकल कैंसल, ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। पर्यटन स्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा। BJP Release Manifesto

ये भी देखिये …

मोदी सरकार के कार्यकाल में पारदर्शी परीक्षा होने से लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। हमारी सरकार ने देश में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी। जिससे देश के हर नागरिक को अच्छी शिक्षा प्रणाली लागू होगी। युवाओं के लिए मोदी की गारंटी में वादा किया गया है कि इनवेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, खेल, हाई वेल्यू सर्विस और पर्यटन के लिए नए मार्ग खुलेंगे। बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र में किसानों के लिए वादा किया कि बीज से बाजार तक किसानों की आय पर फोकस किया जाएगा। श्री अन्न को सुपर फूड में बदला जाएगा। नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से जमीन की सुरक्षा की जाएगी। मछुआओं के लिए नाव का हीमा, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी को मजबूत किया जाएगा। सी वीड और मोदी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। BJP Release Manifesto

बीजेपी ने मोदी की गारंटी में वादा किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम को और सख्ती से लागू किया जाएगा। परफोर्म, रिफोर्म और ट्रांसफोर्स का मंत्र शासन के हर क्षेत्र में लागू किया जाएगा। वादा किया कि भारतीय न्याय संहिता भी लागू होगी। वन नेशन वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल की भी व्यवस्था की जायेगी। BJP Release Manifesto

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts