Attack On Bheem Army Worker

Attack On Bheem Army Worker : बाइक सवार युवकों ने भीम आर्मी कार्यकर्ता को मारी गोली, जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस 

Attack On Bheem Army Worker : बाइक सवार युवकों ने भीम आर्मी कार्यकर्ता को मारी गोली, जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

 

Published By Roshan Lal Saini

Attack On Bheem Army Worker सहारनपुर : भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के भीम आर्मी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। थाना देवबंद के इलाके के गांव जड़ौदा जट में तीन युवकों ने दुकान पर बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता पर फायरिंग कर दी। गोली लगगने से भीम आर्मी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े युवक पर हुए जानलेवा हमले से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जैसे तैसे परिजन घायल युवक को लेकर थाना देवबंद पहुंचे तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में पुलिस ने घायल युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची आला अधिकारी और थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

 

Attack On Bheem Army Worker

 

ये भी देखिये…

ये भी देखिये… इस नेत्री YASMEEN ने इमरान मसूद की पोल खलकर रख दी, बताया 2 हजार का नेता

आपको बता दें कि थाना देवबंद इलाके के गांव जड़ौदा जट निवासी राहुल नाम का युवक भीम आर्मी का कार्यकर्ता है। जो गांव में ही जन सेवा केंद्र चलाता है। आरोप है कि रविवार की शाम करीब 4:15 बजे राहुल अपनी दुकान पर बैठा हुआ काम कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्होंने बिना कुछ पूछे ही राहुल पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टांग में लगने से राहुल वहीं पर गिर गया। दिन दहाड़े गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। जबकि हमलावर ग्रामीणों के पहुँचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। Attack On Bheem Army Worker

Attack On Bheem Army Worker

ये भी पढ़िए … सहारनपुर मेडिकल कॉलेज की सच्चाई, मंत्री के रिश्तेदार को नहीं मिला इलाज, मौत के बाद शव को गोद में लिये घूमता रहा बेटा

आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजन घायल राहुल को लेकर थाना देवबंद पहुंच गए। दिनदहाड़े गोली लगने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। थाने पर मौजूद पुलिस ने घायल राहुल को सरकारी अस्पताल मेंभर्ती कराया जहां प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन फोरेंसिक टीम और मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस हमलावरीन की तलाश कर रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना देवबंद में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक से भी पूछताछ की जा रही है। Attack On Bheem Army Worker 

 

Attack On Bheem Army Worker

ये भी देखिये… SAHARANPUR की जनता बोली मायावती, इमरान मसूद कुछ नहीं बस इनका चलेगा जादू II ANKUR SAINI

वहीं भीम आर्मी कार्यकर्ता पर हुए हमले के बाद भीम आर्मी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। भीम आर्मी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जिला अस्पताल पर जमावड़ा लगा हुआ है। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद और जिला प्रभारी जग रोशन भी घायल राहुल को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा इस सरकार में दलितों पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दलित वंचितों की वाज का दबाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द राहुल के हमलावर गिरफ्तार किये जाएँ। Attack On Bheem Army Worker

 

ये भी पढ़िए … मालिक की हत्या कर फैक्ट्री का मालिक बनने बनाई थी योजना, छोटे भाई ने कर दी हत्या

 

Similar Posts