Asha Worker Attempted Self Immolation

Asha Worker Attempted Self Immolation : आशा बहुओं ने आत्मदाह का किया प्रयास, कई बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल में हुई भर्ती 

Asha Worker Attempted Self Immolation : आशा बहुओं ने आत्मदाह का किया प्रयास, कई बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल में हुई भर्ती

Report By Ankur Saini

Asha Worker Attempted Self Immolation सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण के जरिये बहु-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के दावे कर रहे हैं वहीं नौकरशाह की लापरवाही के चलते हजारों आशा बहुएं न सिर्फ सड़को पर उतरने को मजबूर हैं बल्कि आत्मदाह करने का मन बना चुकी हैं। ताज़ा मामला पश्चमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर का है जहां मानदेय नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंची आशा बहुओं ने धरना प्रदर्शन किया और ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। जिससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला पुलिस कर्मियों ने आशा बहुओं से तेल से भरी बोतलें छीन ली। इस दौरान आशा बहुओं और महिला पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नौंकझौंक भी हुई है। आशा बहुओं ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो पर मानदेय रोकने और बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं।

Asha Worker Attempted Self Immolation


ये भी देखिये…

ये भी देखिये… योगी आदित्यनाथ को त्यागी समाज की चेतावनी II ROSHAN LAL SAINI

Asha Worker Attempted Self Immolation

Asha Worker Attempted Self Immolation: अब इसको जिम्मेदारों की उदासीनता कहें या फिर विभागीय लापरवाही लेकिन यह बात हर प्रकार से सत्य है कि मानदेय की मांग को लेकर आशा बहुओं को ड्यूटी के साथ साथ अपने अधिकारओं की लड़ाई सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। आशा बहुएं 1 सालों से मानदेय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को सहारनपुर के जिला मुख्यालय पर पहुंची सैकड़ों आशा बहुओं ने न सिर्फ धरना प्रदर्शन किया बल्कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आशा बहुओं का आरोप है कि विभाग की मनमानी के चलते उन्हें करीब दो साल से उनका मानदेय नहीं मिला है। जिसके चलते उनके सामने परिवार के पैशन पोषण में खासी दिक्कते आ रही हैं। कई बार की शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यही वजह है कि अब आशा बहुओं को आन्दोलन की राह अपनानी पड़ी। Asha Worker Attempted Self Immolation

ये भी पढ़िए … रिश्ता नहीं होने से नाराज सनकी युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी गिरफ्तार

Asha Worker Attempted Self Immolation

Asha Worker Attempted Self Immolation: आपको बता दें कि शुक्रवार को वेतन ना मिलने से नाराज आशा बहुओं ने धरना स्थल पहुँच कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा बहुओं ने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया है। इसी बीच कई आशा बहुओं ने पास में रखे ज्वलनशील पदार्थ से भरी कैन उठा कर अपने ऊपर छिड़क लिया। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने उनके हाथों से तेल से भरी कैन और माचिस छीन ली। इस दौरान आशा बहुओं और पुलिस कर्मियों के बीच खूब हाथापाई भी हुई। गनीमत ये रही कि समय रहते माचिस पुलिस कर्मियों ने छीन ली जिसके चलते आशा बहुएं आग नहीं लगा पाई। जिससे आशा बहुओं के आत्मदाह का प्रयास नाकाम हो गया। हालाँकि कई महिलाओं की तबियत खराब हो गई जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Asha Worker Attempted Self Immolation

Asha Worker Attempted Self Immolation

ये भी पढ़िए … NEWS 14 TODAY की खबर का बड़ा असर, ATS ने छापेमारी कर पकडे 74 रोहिंग्या मुसलमान

आशा बहुओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग उनसे प्लस पोलियो अभियान में ड्यूटी लगा देता है तो कभी मतदाता सूचि वेरिफिकेशन का काम लिया जाता है। बावजूडी इसके इनको सरकार द्वारा तय मानदेय भी नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते उनके परिवार के सामने खाने पीने के लाले पड़े हुए हैं। सीएमओ के दफ्तर जाते हैं तो वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। वहीं सीएमओ डॉ संजीव मांगलिक का कहना है कि आशा बहुओं के वेतन का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्हें आज ही इसकी जानकारी मिली है। जाँच उपरान्त उचित कार्यवाई की जायेगी। Asha Worker Attempted Self Immolation

ये भी पढ़िए … NEWS 14 TODAY की खबर का बड़ा असर, ATS ने छापेमारी कर पकडे 74 रोहिंग्या मुसलमान

Similar Posts