Anti Larva After Dengue Outbreak

Anti Larva After Dengue Outbreak : दर्जनों मौत के बाद जागा नगर निगम, नगर निगम ने एंटी लार्वा छिड़काव और फोगिंग के लिए चलाया अभियान

Anti Larva After Dengue Outbreak : दर्जनों मौत के बाद जागा नगर निगम, नगर निगम ने एंटी लार्वा छिड़काव और फोगिंग के लिए चलाया अभियान

Published By Roshan Lal Saini

SAHARANPUR NEWS : जनपद सहारनपुर में डेंगू, चिकन गुनिया और बुखार से कई लोगों की मौत के बाद नगर निगम की नींद टूटी है। जिसके चलते शनिवार को नगर निगम ने डेंगू, मलेरिया और चिकन गुनिया से बचाव हेतु एंटी लार्वा छिड़कने का अभियान चलाया है। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर एंटी लार्वा छिड़काव के महाअभियान की शुरुआत की है। हैरत की बात ये है कि इस वक्त महानगर वासी वायरल बुखार, डेंगू, चिकन गुनिया, टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर तमाम निजी अस्पताल हाउसफुल चल रहे हैं। जिसके बाद नगर निगम अधिकारीयों ने एंटी लार्वा छिड़काव अभियान चलाया है। महापौर डॉ अजय सिंह ने कहा कि शहर में डेंगू के समाप्त होने तक वार्डो में एंटी लार्वा व फॉगिंग का अभियान जारी रहेगा।

Anti Larva After Dengue Outbreak

ये भी देखिये…

ये भी पढ़िए … सुख दुःख में साथ निभाने के लिए लिये थे सात फेरे, बीमार हुई पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, वजह जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान
आपको बता दें कि पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद जनपद सहारनपुर में वायरल बुखार, डेंगू, चिकन गुनिया, टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का प्रकोप देखा जा रहा है। महिलायें और बच्चे ही नहीं पुरुष भी इन बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से चारों ओर त्राहिमाम-त्राहिमाम मची हुई है। आलम यह है सभी अस्पतालों के बैड फुल चल रहे हैं। मरीजों को इलाज के  लिए कई कई घण्टे इन्तजार करना पड़ रहा है। बावजूद इसके नगर निगम कुंभकर्णी नींद सोया हुआ था। बीमारियों से मरीजों की मौत होने लगी तो नगर निगम अधिकारियों की नींद टूटी है। Anti Larva After Dengue Outbreak
Anti Larva After Dengue Outbreak
करीब डेढ़ महीने से महानगर बिमारियों से जूझता रहा और नगर निगम कान में तेल डाल कर सोया रहा। मच्छरों की बढ़ती तादात से मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा तो नगर निगम हरकत में आये हैं। जिसके चलते शनिवार को महापौर और नगरायुक्त ने मच्छरों से बचाव हेतु एनी लार्वा छिड़काव अभियान चलाया है। महापौर डॉ अजय सिंह और नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने एंटी लार्वा छिड़काव और फोगिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। Anti Larva After Dengue Outbreak
Anti Larva After Dengue Outbreak
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सफाई कर्मियों को रवाना करते हुए कहा कि शहर में बढ़ते बुखार व अन्य संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक वार्ड में विशेष कर उन क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव अवश्य करना है जिन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या है। उन्होंने बाद में पत्रकारों को बताया कि पूरे प्रदेश में संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सहारनपुर में भी एंटी लार्वा व फॉगिंग निरंतर करायी जा रही है, लेकिन आज से एंटी लारवा छिड़काव का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महानगर के लोगों से भी अपील की कि वे अपने आस पास तथा घर की छतों तथा गमलों आदि में पानी जमा न होने दें। Anti Larva After Dengue Outbreak
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने बताया कि जब तक शहर से डेंगू व चिकनगुनिया समाप्त नहीं हो जाते तब तक एंटी लार्वा व फॉगिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव, जेडएसओ राजीव, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल के अलावा पार्षद राजेंद्र कोहली, फहाद सलीम, रविसैन जैन आदि मौजूद रहे। Anti Larva After Dengue Outbreak

Similar Posts