Amethi News

Amethi News : स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा ब्यान, वायनाड में आतंकी संगठन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे राहुल

Amethi News : स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा ब्यान, वायनाड में आतंकी संगठन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे राहुल

Published By Roshan Lal Saini

Amethi News : लोकसभा चुनाव के चलते सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सभी दलों के नेता पर खूब जुबानी हमला कर रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा ब्यान दिया है।

स्मृति ईरानी ने निशाना साधते हुए कहा कि मैंने लोगों को रंग बदलते देखा है। परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देख रही हूँ। राहुल गांधी आतंकवादी संगठन के साथ मिलकर वायनाड का चुनाव लड़ रहे हैं।

Amethi News

ये भी पढ़िए …  कांग्रेस का मेनिफेस्टो न्याय पत्र है या फिर चुनावी घोषणा पत्र?

आपको बता दें कि मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में थी। अमेठी के मेदन मवई में चुनावी सभा आयोजित की गई थी। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन के दौरान लिखकर घोषित किया कि वायनाड हमारा घर है। जब वह राहुल गांधी का घर है तो अमेठी क्या है? कहा कि मैंने लोगों को रंग बदलते देखा है। परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देख रही हूँ। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वे आतंकी संगठन के साथ मिलकर वायनाड का चुनाव लड़ रहे हैं। Amethi News

ये भी देखिये …

ये भी देखिये … Rajput समाज के लोग बोले बिना परमिशन की सभा हिम्मत हो तो कर लो मुकदमे दर्ज

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस लगातार यहां सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज 4 लाख 20 हजार किसानों को अमेठी लोकसभा में 6 हजार रुपए सालाना मिल रहा है। पांच सालों में 1 लाख 14 हजार गरीबों के आवास बनवाए जा रहे हैं। अमेठी लोकसभा में 19 लाख लोगों को राशन मिला है साथ ही चार लाख से ज्यादा परिवारों को शौचालय मिला है। Amethi News

ये भी पढ़िए …  तीन तलाक कानून के बहाने मुस्लिम मतदाताओं को साध गए रक्षा मंत्री, सपा-कांग्रेस पर रहे हमलावर

उन्होंने आरोप लगाया कि 50 साल तक एक छत्र राज कांग्रेस का अमेठी में था लेकिन कांग्रेस ने गरीबों के लिए शौचालय तक नहीं बनवाया। कांग्रेस चाहती थी कि गरीब हमेशा गरीब ही रहें और अमीरों के आगे हमेशा हाथ फैलाता रहे। इस दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। आयोजित कार्यक्रम में अमेठी विधानसभा के 54 ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लाक प्रमुख शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद थे। Amethi News

ये भी पढ़िए …  पीएम मोदी को सुनने के बाद बोले मुसलमान “अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार”

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts