Akhilesh Yadav on CAA

Akhilesh Yadav on CAA : CAA लागू होने पर अखिलेश यादव ने उठाये सवाल, बोले – देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? 

Akhilesh Yadav on CAA : CAA लागू होने पर अखिलेश यादव ने उठाये सवाल, बोले – देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा?

Published By Roshan Lal Saini

Akhilesh Yadav on CAA : केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून CAA लागु कर दिया है। आज रात से ही देश भर में CAA लागू हो जाएगा। CAA ( नागरिकता संशोधन कानून ) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जारी किये गए घोषणापत्र का एक अभिन्न अंग था। जिसके लागू किये जाने से पड़ौसी देशों में उत्पीड़ित हिन्दुओं के लिए भारत में नागरिकता लेने का रास्ता खुलेगा। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा CAA लागू किये जाने से विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। यही वजह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने CAA लागू करने पर तंज कसा है।

Akhilesh Yadav on CAA

ये भी पढ़िए …  भारत में नागरिकता संशोधन कानून की घोषणा, आज रात से लागू होगा CAA

आपको बता दें कि सोमवार को भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम यानि Citizenship Amendment Act लागू कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून ( Citizenship Amendment Act ) लागू होनेके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए X अकॉउंट पर पोस्ट किया कि देश के नागरिक रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए नागरिकता कानून लाने से क्या होगा। Akhilesh Yadav on CAA

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि “जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गए। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फंड’ का भी।” Akhilesh Yadav on CAA

ये भी पढ़िए …   पीएम मोदी ने आज़मगढ़ से फूंका चुनावी बिगुल, लालू प्रसाद यादव को दिया करारा जवाब

Akhilesh Yadav on CAA

ये भी देखिये … मोदी के हमशक्ल ने बोल दी नरेंद्र मोदी पर बड़ी बात

जानकारी के मुताबिक़ Citizenship Amendment Act के जरिए मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले तीन मुल्कों के गैर-मुस्लिम नागरिकों को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर चुकी थी। जिसे आज लागू कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए पोर्टल भी तैयार है और इस पोर्टल पर नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। Akhilesh Yadav on CAA

ये भी पढ़िए …  हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव नहीं लगाना चाहती बीजेपी, राघव लखनपाल शर्मा के टिकट संशय बरकरार

नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। सीएए के तहत इन देशों से आए हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान शामिल है। संसद के दोनों सदनों से सीएए 11 दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था। इसके एक दिन बाद राष्ट्रपति की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई थी। Akhilesh Yadav on CAA

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts